Headlines

NEET विवादः ‘हमें पूरा भरोसा, छात्रों को मिलेगा इंसाफ’, PM मोदी की तारीफ करते हुए बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एनटीए ने 21 जून की परीक्षा को सुरक्षित बनाने का दिया आश्वासन।

नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर सोमवार (1 जून, 2026) को शिक्षा विभाग से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक हुई. इस अहम बैठक में संसदीय समिति ने 21 जून, 2026 को नीट की होने वाली दोबारा परीक्षा की तैयारियों को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. हालांकि, इस बैठक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक बयान रहा, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की व्यवस्था पर भरोसा जताया है.

प्रधानमंत्री को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह?

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग से जुड़ी संसदीय समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कमेटी के सामने पेश हुए एनटीए समेत अन्य अधिकारियों के कहा कि मुझे आपके सिस्टम पर और आप लोगों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी पूरा भरोसा है. वह छात्रों की दिक्कतों की तरफ संवेदनशील रुख अपनाते हुए उनकी परेशानियों पर ध्यान देंगे और छात्रों को इंसाफ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा और न ही उनके हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता किया जाएगा. यह मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि देश भर के लाखों की संख्या में छात्रों और उनके माता-पिता की चिंताओं से जुड़ा हुआ है. 

कमेटी ने अधिकारियों से पूछे कई सवाल

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कमेटी ने अधिकारियों से पूछा कि 21 जून को नीट की फिर से होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और लीक-प्रूफ बनाने के लिए किस तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. इस पर तमाम अधिकारों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से दोबारा परीक्षा करवाये जाने और छात्रों के सामने खड़ी हुई समस्याओं के समाधान को लेकर समुचित और ठोस कदम उठाए जाने की बात कही.

उन्होंने कहा कि पेपर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए इन-हाउस पेपर सेटर्स, शिक्षकों और प्रोफेसरों की मदद ली जा रही है और पूरी कोशिश यही है कि इस बार किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी की गुंजाइश ही न बचे.

यह भी पढे़ंः तेलंगाना में मुआवजे के लिए चक्कर काट रही महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *