मुख्यालय में रहें, मोबाइल चालू रखें, गर्मी छुट्टी के बीच शिक्षकों के लिए सम्राट सरकार का फरमान जारी


बिहार के सरकारी विद्यालयों में सोमवार (01 जून, 2026) से गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई है. इस बीच शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 20 जून तक के इस अवकाश के दौरान भी सभी शिक्षक अपने निर्धारित मुख्यालय में ही रहेंगे एवं मोबाइल फोन चालू रखेंगे.

सभी डीईओ और डीपीओ के भेजा गया आदेश

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को आदेश भेजा है. विभाग का कहना है कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है.

विभाग ने क्यों जारी किया इस तरह का निर्देश?

इस तरह के निर्देश को लेकर सवाल उठ रहा है कि गर्मी छुट्टी के बीच आखिर विभाग से यह क्यों जारी किया गया है? इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अवकाश अवधि में भी कई ऐसे आदेश और कार्यक्रम होते हैं, जिनका क्रियान्वयन विद्यालय स्तर पर कराना पड़ता है. अधिकारियों का कहना है कि यदि शिक्षक मुख्यालय से बाहर रहेंगे तो इन कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षकों को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध रहने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत

मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी शिक्षक को आकस्मिक, पारिवारिक अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय छोड़ना आवश्यक हो तो उन्हें पूर्व में सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी. आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

विभाग ने मोबाइल फोन चालू रखने पर भी विशेष जोर दिया है. विभाग के अनुसार किसी भी समय आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकते हैं. विभाग के अनुसार ऐसे में शिक्षकों से संपर्क बनाए रखना जरूरी है ताकि परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं अन्य विभागीय गतिविधियों का संचालन बिना किसी बाधा के किया जा सके.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2026: बिहार के शुभम कुमार को मिला पहला स्थान, टॉप होने पर कहा- ‘मैं पिछले दो…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *