बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के 25 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गई है. जुहू पुलिस ने इस मामले में 47 साल की राशि छाबड़िया को एक्ट्रेस की मां के परिवार का भरोसा जीतकर उनसे करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
तिजोरी तोड़कर गहने और महंगी घड़ियां चुराने का आरोप
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला 2020 से टंडन परिवार के कॉन्टेक्ट में थी और रवीना टंडन की मां की देखभाल करने के लिए अक्सर उनके घर आती-जाती रहती थी. वह खाना बनाती थी और एक्ट्रेस की 86 साल की बुजुर्ग मां की देखभाल में मदद करती थी. समय के साथ, उसने धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीत लिया था. जांचकर्ताओं ने बताया कि चोरी परिवार के घर से हुई, जहां गहने कथित तौर पर एक लॉकर में रखे थे. आरोपी महिला ने लॉकर तोड़कर गहने और दो महंगी घड़ियां चुराई थीं.
घटना का पता तब चला जब परिवार ने देखा कि गहने और घड़ियां गायब हैं. इसके बाद, उन्होंने हाउस हेल्प से पूछताछ की, जिसने पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरू में चोरी में किसी भी तरह के इनवॉल्वमेंट से इनकार किया. दोबारा पूछताछ करने पर, उसने महंगी घड़ियां लौटा दीं और कहा कि उसने गहने जगदीश नाम के एक व्यक्ति को दिए हैं और जल्द ही लौटा देगी.
ये भी पढ़ें:-‘अकाउंट में थे सिर्फ 84 रुपये, बैंक के आगे टेकता था माथा’, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से पहले इस एक्टर का था ऐसा हाल
आरोपी महिला ने दी थी धमकी
परिवार को जब यह यकीन हो गया कि गहने वापस नहीं किए जाएंगे, तब आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. वहीं इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला छाबड़िया ने कथित तौर पर राजीव को धमकी दी थी कि अगर गहने लौटाने के लिए दबाव डाला गया तो वह उसे झूठे नशीले पदार्थों के मामले में फंसा देगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि परिवार को पिछले साल 2 अक्टूबर को दशहरा त्योहार से पहले चेक करने पर पता चला कि गहने गायब हैं.
हाउस हेल्प को किया गया गिरफ्तार
हालांकि, 19 मई को जुहू पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई. जांच के दौरान, पुलिस ने 21 मई को आरोपी हाउस हेल्फ को गिरफ्तार कर लिया और वह 29 मई तक हिरासत में थी. बाकी की जूलरी की खोज और बरामदगी के प्रयास जारी हैं.
ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 BO Day 12: ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे मंडे आई गिरावट, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ा कमाल
