Headlines

डुमरिया में 5 दिन से लापता बच्ची का नाले के पास मिला शव, पुलिस पर वक्त रहते जांच न करने का आरोप, अस्पताल के बाहर आगजनी


बिहार के डुमरिया में 13 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. बच्ची 28 मई से लापता थी और परिवार वालों ने पुलिस से मदद मांगी थी. अब पांच दिन बाद नाले के पास मासूम की लाश मिली है, जिसके बाद से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और हिंसक हो गए हैं. बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है.

मामला किशनगंज टाउन थाना इलाके का है. यहां डुमरिया भट्टा में सातवीं में पढ़ने वाली बच्ची की संदिग्ध मौत के विरोध में सोमवार रात स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. न्याय की मांग को लेकर लोगों ने सदर अस्पताल परिसर के पास आगजनी की और अस्पताल के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. इस दौरान गांधी चौक और डे मार्केट के बीच की सड़क पूरी तरह जाम लग गया. 

‘वक्त रहते मेरी बच्ची को बचा सकती थी पुलिस’- पीड़ित मां 

बच्ची की मां पिंकी देवी का कहना है कि उनकी बेटी रोज ही घर से बाहर टहलने निकलती थी और वापस आ जाती थी. 28 मई को वह वापस नहीं आई. दोपहर तीन बजे से वह गुम थी. हमने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई लेकिन उन्होंने छानबीन नहीं की. अगर वक्त रहते पुलिस ने जांच की होती तो मेरी बेटी मेरे पास सही सलामत होती. मेरे पास रहती. 

मां ने बिलखते हुए बताया कि उनकी बेटी 5 दिन बाद मिली, वह भी ऐसी हालत में जिसे एक मां कभी सह नहीं पाएगी. अब पीड़ित मां का एक ही सवाल है कि पुलिस ने उसकी बच्ची को क्यों नहीं ढूंढा? 

किसी से नहीं थी दुश्मनी, किसी पर नहीं शक

पीड़ित मां का यह भी कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. उन्हें अपनी बेटी की हत्या मामले में किसी पर शक नहीं है. अब उनकी पुलिस से एक ही मांग है कि यह पता लगाएं कि उनकी बच्ची के साथ क्या हुआ है और यह जघन्य वारदात किसने की है? 

डुमरिया पुलिस का क्या कहना है?

वहीं, SDP खुसरो सिराज का कहना है कि लड़की की खोजबीन की जा रही थी, लेकिन सोमवार (1 जून) शाम को पता चला कि एक बच्ची की लाश मिली है. हमने फॉरेंसिक टीम को तुरंत बुलाया और जांच कराई गई. बच्ची की शिनाख्त कराना जरूरी होता है. यह भी देखना होता है कि बच्ची के साथ अगर कुछ गलत हुआ है तो फॉरेंसिक जांच करवाई जाए. यह जरूरी है. इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *