Headlines

LPG Rate Today: आपके शहर में आज 14 और 19 किलो के गैस सिलेंडर का क्या है दाम? जानें 2 जून 2026 का ताजा रेट


LPG Price Today 2 June 2026: 2 जून 2026 को भी LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियों ने 1 जून को जारी किए गए रेट ही बरकरार रखे हैं. हालांकि, जून की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जबकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. वहीं, छोटू 5 किलो वाले गैस सिलेंडर भी अब महंगे हो गए हैं. यहां से आप अपने शहर अनुसार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम जान सकते हैं.

घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 KG) के ताजा रेट लिस्ट-

शहर का नाम घरेलू LPG सिलेंडर कीमत
दिल्ली  ₹853
मुंबई  ₹852.50  
कोलकाता  ₹879  
चेन्नई  ₹868.50    
नोएडा     ₹850.50  
लखनऊ    ₹890.50  
पटना    ₹952.50  
जयपुर     ₹856.50  

2 जून को फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें दिल्ली से पटना तक ताजा रेट

कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 KG) के नए रेट लिस्ट-

शहर   कमर्शियल LPG सिलेंडर कीमत
दिल्ली  ₹1,803
मुंबई    ₹1,755
कोलकाता ₹1,913  
चेन्नई   ₹1,968.50  
लखनऊ     ₹1,920
पटना   ₹2,040  
जयपुर   ₹1,835

5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है. दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹821.50 हो गई है. नई दरें 1 जून से लागू हैं.

क्यों बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे हुए हैं. इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस की लागत पर पड़ सकता है.

अमेरिका-ईरान युद्ध की तपिश और कमजोर मानसून का अनुमान, जानें बाजार की गिरावट के कारण

आम लोगों को राहत

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ने से करोड़ों उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है. हालांकि कमर्शियल गैस महंगी होने से बाहर खाने-पीने की चीजें आने वाले दिनों में महंगी हो सकती हैं.

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें इंडियन ऑयल, भारत गैस और HP गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक की जा सकती हैं. तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को नए रेट जारी करती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *