‘विश्वासघात कर रही हैं…’ शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा


Pooja Bedi-Karan Oberoi On Shilpa Shinde: ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं. करीब एक दशक पहले उन्होंने अपने शो के प्रोड्यसूर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था, हालांकि अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि वो आरोप झूठा और बेबुनियाद था. अपनी इस हरकत पर शिल्पा को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और सेलेब्स भी एक्ट्रेस को लताड़ लगा रहे हैं. अब एक्ट्रेस पूजा बेदी और एक्टर करण ओबेरॉय ने भी शिल्पा शिंदे पर भड़ास निकाली है.

शिल्पा पर बुरी तरह भड़कीं पूजा बेदी

पूजा बेदी ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बात करते हुए शिल्पा शिंदे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. शिल्पा पर भड़कते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई भी महिला जो पीड़ितों की रक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग करती है, चाहे वो बदले, निजी फायदे, प्रचार या दुर्भावना के लिए हो, वो उन कानूनों के मूल मकसद के साथ विश्वासघात कर रही है जिनके लिए ये कानून बनाए गए थे.’

ये भी पढ़ें: ‘शर्म आनी चाहिए’, शिल्पा शिंदे के झूठ पर भड़कीं हिना खान, फटकार लगाते हुए बोली- ‘भाबी जी घर पर हैं’ प्रोड्यूसर है ‘असली विक्टिम’

56 वर्षीय एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘झूठे आरोप न केवल निर्दोष जिंदगियों को तबाह करते हैं बल्कि जो लोग असल में पीड़ित है उनकी बातों पर विश्वास करना भी मुश्किल बना देते हैं. कानून का ऐसा दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके इसके गंभीर परिणाम होने चाहिए. एक ऐसी व्यक्ति जिसने दशकों तक महिलाओं के अधिकारों की वकालत की है, मेरा मानना ​​है कि कोई भी महिला जो यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के पीड़ितों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग करती है, जो वास्तविक आघात, पीड़ा और शोषण का सामना करते हैं, वो इस आंदोलन को बहुत नुकसान पहुंचा रही है.’

करण ओबेरॉय का भी फूटा गुस्सा

वैरायटी इंडिया से ही बात करते हुए अभिनेता कारण ओबेरॉय ने कहा, ‘किसी भी आरोप की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए ताकि प्रिंट मीडिया में किसी को बदनाम करने और उनकी मेहनत से कमाई गई प्रतिष्ठा और जिंदगियों को बर्बाद करने से पहले मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके. रिपोर्ट सही दिशा में एक कदम हो सकती है, लेकिन अगर पारदर्शी और सावधानीपूर्वक जांच नहीं की गई तो ये सिर्फ बयानबाजी बनकर रह जाएगी. एक झूठा केस पुरुषों के खिलाफ होने से कहीं ज्यादा महिलाओं के खिलाफ है. क्योंकि इससे असली पीड़ित, पीड़ित होते हैं. एक झूठा मामला सौ असली मामलों पर लांछन लगाने की क्षमता रखता है.’

ये भी पढ़ें: ‘मैं खुद को सही साबित करने नहीं आई…’ चौतरफा ट्रोलिंग के बीच Shilpa Shinde ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जानिए क्या है पूरा मामला?

करीब एक दशक पहले शिल्पा शिंदे ने भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया था. हालांकि हाल ही में एक्ट्रेस ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि उनका ये आरोप झूठा था. उन्होंने कहा, ‘उस समय मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि मुझे लगा कि मेरे पास कोई और विकल्प नहीं बचा था. अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे लगता है कि ये एक बहुत बड़ा कदम था.’ शिल्पा के मुताबिक उन्होंने शो में अपने कॉन्ट्रैक्ट और बकाया भुगतान को लेकर ये कदम उठाया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *