Headlines

शिल्पा शिंदे कौन हैं? प्रोड्यूसर पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस लगाकर चौतरफा घिरीं ‘अंगूरी भाभी’


Who Is Shilpa Shinde: ‘भाभी जी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे शो में अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं और वो अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. लेकिन, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि वो हर किसी के निशाने पर आ गई है. दरअसल एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में कहा कि उनका ये आरोप झूठा है. चलिए जानते हैं कि इस हरकत के कारण चारों तरफ घिर चुकीं शिल्पा शिंदे कौन हैं?

कौन हैं शिल्पा शिंदे?

शिल्पा शिंदे टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. 48 साल की शिल्पा का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था. छोटे पर्दे के अलावा उन्होंने बड़े पर्दे पर भी काम किया है. शिल्पा ने टीवी पर अपना करियर साल 2001 में सीरियल ‘कभी आए ना जुदाई’ से शुरू किया था. इसके बाद वो मायका, संजीवनी और चिड़िया घर में नजर आईं. लेकिन, उन्हें कामयाबी मिली थी ‘भाभी जी घर पर है’ से. इसमें उन्होंने ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाया और घर-घर में पॉपुलर हो गईं.

‘बिग बॉस 11’ की ट्रॉफी भी उठाई

भाभी जी घर पर है से छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस बनने के बाद शिल्पा शिंदे ने टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री ली थी. वो इसके 11वें सीजन में नजर आई थीं. शिल्पा ने अपनी समझ और शानदार खेल के चलते ‘बिग बॉस 11’ का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी 14 और झलक दिखला जा 10 का भी हिस्सा रही थीं. एक्ट्रेस अब एक्टिंग फील्ड से दूर हैं और वो मुंबई से कर्जत शिफ्ट होकर खेती-बाड़ी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: ‘शर्म आनी चाहिए’, शिल्पा शिंदे के झूठ पर भड़कीं हिना खान, फटकार लगाते हुए बोली- ‘भाबी जी घर पर हैं’ प्रोड्यूसर है ‘असली विक्टिम’

48 की उम्र में भी हैं कुंवारी

शिल्पा शिंदे 48 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं. हालांकि एक वक्त वो अपनी लाइफ में शादी की दहलीज पर थीं. दरअसल उन्होंने अभिनेता रोमित राज से सगाई की थी. इसके बाद दोनों की शादी होने वाली थी और कार्ड्स भी छप चुके थे. हालांकि उनका रिश्ता सात फेरे लेने से पहले ही टूट गया था. शिल्पा अपने कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो अकेले ही लाइफ बिताना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ जीतने के बाद भी नहीं मिला काम, शिल्पा शिंदे ने सुनाई आपबीती, अब मुंबई से दूर कर रही हैं खेती-बाड़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *