Headlines

कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • राजद सांसद मनोज झा ने CJP से किसी संबंध से इनकार किया.
  • पत्रकार सौरभ दास हेतु उन्होंने सिफारिशी पत्र क्लब को लिखा.
  • सांसद के रूप में ऐसे आयोजनों में मदद करना सामान्य है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार कर दिया है. इस मामले पर गुरुवार (4 जून) को मनोज झा ने कहा कि उन्होंने CJP के संवाददाता सम्मेलन के लिए ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ को एक सिफारिश पत्र लिखा था. इसके अलावा, उनका इस आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें ‘वैचारिक स्पष्टता का अभाव’ है. 

मनोझ झा ने कहा कि उन्होंने बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के अधिकारियों को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि सौरभ दास, जो कि CJP के मुख्य प्रवक्ता हैं, उन्हें संवाददाता सम्मेलन के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए. CJP के मुख्य प्रवक्ता दास मदद के लिए झा के पास गए थे. 

झा ने क्या सफाई दी?

सोशल मीडिया पर अपना सिफारिश पत्र सामने आने और कुछ BJP नेताओं द्वारा उसे शेयर किए जाने पर झा ने कहा कि एक सांसद के तौर पर वो अक्सर सिविल सोसाइटी संगठनों और यहां तक ​​कि पत्रकारों को भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने में मदद करते हैं. 

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में प्रोफेसर झा ने पत्रकारों से कहा, “यह पत्र एक पत्रकार से जुड़ा है जिनसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था. उन्होंने और दिल्ली यूनिवर्सिटी के मेरे कुछ सीनियर साथियों ने मुझे उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में बताया जो वो आयोजित करना चाहते थे. बस इतना ही.”

CJP ने इसपर क्या कहा?

दास ने कहा कि उन्होंने झा से संपर्क किया था क्योंकि इस तरह की सिफारिश केवल एक सांसद ही कर सकता था. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब CJP 6 जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. ऐसे में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि क्या CJP को विपक्ष से कोई राजनीतिक समर्थन मिल रहा है?  हालांकि, CJP ने भी ऐसी सभी बातों को खारिज कर दिया है.

मामला क्या है?

बता दें कि CJP ने बुधवार ( 3 जून ) को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस कार्यक्रम के लिए अनुमति दिलाने को लेकर RJD सांसद मनोज झा द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के निदेशक को लिखी गई एक चिट्ठी चर्चा में हैं. चिट्ठी में पत्रकार सौरभ दास को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, लेकिन पत्र में कहीं भी CJP का उल्लेख नहीं है. इस चिट्ठी  के बाद झा को CJP के साथ जोड़ा जा रहा था. इसी पर उन्होंने अब सफाई दी है. 

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *