Headlines

‘जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों…’, गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव


गाजीपुर में कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में आरोपी कमलेश चौधरी के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद बवाल मच गया है. गाजीपुर में हुए एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सवाल उठाए हैं. डिंपल यादव ने कहा कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी, तो फिर एनकाउंटर की जरूरत क्यों पड़ी.

उन्होंने कहा कि यह कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है और भाजपा नहीं चाहती कि शासन-प्रशासन नियम और कानून के अनुसार चले. उन्होंने कहा कि जब गलत होगा तो लोगों में गुस्सा स्वाभाविक रूप से पैदा होगा.

2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे…, बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी को बताया राजनीतिक हिंदू

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जुबानी हमला बोला है. डिंपल यादव ने योगी आदित्यनाथ को राजनीतिक हिंदू बताया है. डिंपल यादव ने कहा है कि “उनकी (योगी आदित्यनाथ) बड़ी भाषा से आपको पता चल जाएगा की सही में यह सनातनी है या राजनीतिक हिंदू बने हुए हैं.”

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को समर्थन का ऐलान

उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से कल होने वाले प्रदर्शन पर कहा कि हम सभी युवाओं का समर्थन करते हैं. समाजवादी पार्टी लगातार जितने भी मुद्दे है उन पर प्रखरता से अपनी बात रखती आई है, लोगों का साथ और विश्वास समाजवादी पार्टी के साथ है.

पीएम मोदी के सबसे बड़ा कार्यकाल होने पर प्रतिक्रिया

डिंपल यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा कार्यकाल होने पर कहा कि जो उनका कार्यकाल है, वह सभी जनता के सामने है. छात्रों की क्या हालत है क्या स्थिति है. नीट के छात्रों की सीबीएसई के छात्रों की जिस तरह प्रणाली लेकर आई है बच्चे सुसाइड कर रहे हैं लेकिन यह लोग इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं है. जो अधिकारी है उनको सस्पेंड नहीं किया गया. यह किस तरह की कारवाई है?

“>

उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि सरकार दूसरों की भावना को नहीं समझती है. सरकार आंख पर पट्टी बांधकर बैठी है. उन्होंने कहा कि सुनने में आया कि भारत का गोल्ड भी बेंच दिया गया है, एक तरफ जनता से कह रहे हैं कि सोना मत खरीदो और दूसरी तरफ जनता का पूरा सोना बेंच दिया. देश की अर्थव्यवस्था बहुत ही नाजुक स्थिति में है और इसका बहुत ही दुष्परिणाम आने वाला है.

नैनीताल में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की करोड़ों की जमीन जब्त, जानें क्या है पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *