Headlines

भारतीयों के साथ जापान में होता है बुरा व्यवहार? वहां काम करने वाले शख्स ने बताया कड़वा सच- अब हो रहा वायरल


भारत से लाखों की संख्या में लोग विदेश कूच कर जाते हैं और वजह केवल एक- पैसा. जी हां, अच्छा कमाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कई लोग भारत छोड़ विदेशों में सेटल तो हो जाते हैं लेकिन उनके साथ वहां वैसा व्यवहार नहीं होता जिसके वो पात्र होते हैं. हाल ही में जापान में नौकरी करने वाले एक भारतीय शख्स ने इस कड़वी सच्चाई को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपना दुख लोगों को बताया और बताया कि जापान में हम भारतीयों के साथ किस तरह से दुर्व्यवहार किया जाता है.

जापान में भारतीयों के साथ होता है दुर्व्यवहार, शख्स ने रोया दुखड़ा

दरअसल, सोशल मीडिया पर Siddharth Bhimani नाम के एक भारतीय शख्स ने अपना दुख लोगों के साथ शेयर किया और बताया कि जापान में उसके साथ किस तरह का बुरा बर्ताव किया जाता है. सिद्धार्थ ने कहा कि आप जापानी लोगों से उनकी दुकानों से सामान भी खरीदते हो और वो लोग आपसे इस तरह से पेश आते हैं मानों आप पर अहसान कर रहे हों या फिर आपको वो सामान मुफ्त में दे रहे हों.

अपनों से भी किया गिला

इसके बाद सिद्धार्थ भिमानी ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा…हमारे समाज में एक बहुत खराब सोच यह है कि अगर किसी के साथ कुछ गलत हुआ है, तो लोग मान लेते हैं कि ‘गलती तुम्हारी ही होगी’. जब बात जापान की आती है, तो लोग वहां के नियमों और सिस्टम से इतने प्रभावित होते हैं कि वे यह मानने को तैयार ही नहीं होते कि कोई जापानी नागरिक भी गलत या बदतमीज हो सकता है. वे बिना सच जाने अपने ही भाई पर उंगली उठाने लगते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो

यूजर्स बोले, भारत जैसा कोई नहीं

अब सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जो लोग अपना देश छोड़ जाते हैं फिर वो कहीं के नहीं रहते ऐसा मेरा मानना है. एक और यूजर ने लिखा…भारत की बात ही अलग है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अतिथि देवो भव: केवल भारत में ही देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *