Headlines

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन


लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार (6 जून 2026) को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दिल्ली से माता वैष्णो देवी जा रही एक स्पेशल ट्रेन का एक डिब्बा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी. जानकारी के अनुसार, डिब्बे के बाथरूम वाली तरफ तकनीकी खराबी के कारण नुकसान हुआ.

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया. क्षतिग्रस्त डिब्बे का निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि तकनीकी खराबी की वजह स्पष्ट हो सके.

ये भी पढ़ें: Explained: ‘गॉडजिला’ एल नीनो आ रहा है… 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?

लुधियाना स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन में तकनीकी कारण

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लुधियाना स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन में तकनीकी कारणों से खराबी आने के बाद S1 और S2 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. इन दोनों डिब्बों में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की गई. रेलवे ने बताया कि सभी यात्रियों को स्वराज एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया. रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है और पूरे मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस… कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं ये 5 डिमांड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *