Headlines

LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, कांग्रेस, TMC से लेकर सपा का सरकार पर निशाना


पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष और तनाव की वजह से भारत में एक बार फिर से घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. भारत सरकार ने रविवार (7 जून, 2026) को घरेलू सिलेंडर के दामों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है, जिसका बोझ सीधे तौर पर देश की आम जनता की जेब को व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है.

28 फरवरी, 2026 से अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई जंग के बाद से यह दूसरी बार है जब सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम बढ़ाए हैं. इससे पहले मार्च महीने में सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के कीमत में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. वहीं, सिलेंडर के बढ़ाए गए दामों को लेकर विपक्ष इसकी आलोचना करते हुए सरकार को घेर रही है.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को वसूली सरकार दिया करार

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) से लेकर समाजवादी पार्टी (SP) समेत विपक्षी पार्टी घरेलू सिलेंडरों के दाम बढ़ाए जाने से देश के नागरिकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है. देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में यह बताया गया है कि कैसे तीन महीनों में घरेलू सिलेंडरों के दामों में कुल 89 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. 

पोस्ट में दो सिलेंडरों की तस्वीर हैं, जिसमें से एक पर 7 मार्च, 2026 को हुई 60 रुपये की वृद्धि लिखी है, जबकि दूसरे पर आज रविवार (7 जून, 2026) को हुई 29 रुपये की वृद्धि लिखी है. वहीं, पोस्ट के कैप्शन में कांग्रेस ने सरकार ने निशाना साधते हुए वसूली सरकार लिखा है.

कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर हमला

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार पर सवाल उठाए हैं. खरगे ने X पोस्ट में कहा, ‘घरेलू LPG सिलेंडरों दामों में आग की लपटें आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई है!! मोदी सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में 89 रुपये की बढ़ोतरी की है.’ इसके साथ पोस्ट में एक तस्वीर साझा कर लिखा, ‘भाजपा लागू महंगाई की लपटें, LPG की आग से धुआं हुआ घरेलू बजट!’ 

उन्होंने कहा कि हमारे तीन सवाल हैं. पहला सवाल – संसद में मोदी जी ने लंबी-चौड़े दावे किए थे कि वे पश्चिम एशिया युद्ध के चलते 41 देशों से फ्यूल डाइवरसिफिकेशन (Fuel Diversification) कर रहे हैं. उसका क्या हुआ? ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी LPG की किल्लत क्यों है? 

दूसरा सवाल – 2025-26 में उज्ज्वला योजना में 5.56 करोड़ परिवारों ने सिर्फ एक या एक भी रिफिल नहीं करवाया. इनमें से 3.30 करोड़ ने तो एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं लिया. ये तो पश्चिम एशिया संकट के पहले की बात है. क्या ये मोदी सरकार की लूट का नतीजा नहीं है?

तीसरा सवाल – मोदी जी और भाजपा नेता UPA के दौरान महंगाई का शोर मचाते थे. क्या ये सच नहीं है कि मोदी सरकार ने 12 सालों में घरेलू LPG के दामों में 530 रुपये की बढ़ोतरी की? अब भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेंडर लेकर क्यों नहीं बैठ रहे हैं?

करोड़ों परिवारों के तंग घरेलू बजट पर एक और बड़ा हमलाः TMC

वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी पर सरकार को घेरा है. TMC ने कहा, ‘घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 29 रुपये की और बढ़ोतरी. यही है भाजपा का मॉडल. जब वैश्विक संकट आते हैं, तब गरीब चिंताओं में डूबे रहते हैं और अमीर फलते-फूलते रहते हैं.’

पार्टी ने कहा, ‘जो सरकार खुद को विश्वगुरु कहने का दावा करती है, वह अपने ही नागरिकों को बार-बार पड़ने वाले महंगाई के झटकों से नहीं बचा पा रही है. घरों को राहत देने और पहले से योजना बनाने के बजाय, नरेंद्र मोदी सरकार लगातार आम परिवारों पर ही बोझ डाल रही है. अमीरों के लिए यह शायद एक छोटी असुविधा हो, लेकिन करोड़ों परिवारों के लिए यह पहले से ही तंग घरेलू बजट पर एक और बड़ा हमला है.’ 

सपा ने देश से भाजपा सरकार को हटाने का दिया नारा 

जबकि लोकसभा सांसद अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने सिलेंडरों के दाम बढ़ने पर अलग अंदाज में आलोचना की है. सपा ने लिखा, ‘भाजपा निर्मित महंगाई से जनता त्रस्त, हुक्मरान मस्त! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा. इससे पहले मार्च में भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े थे.’ पार्टी ने आगे कहा, ‘सिर्फ तीन महीनों में ही घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है. जनता से ये लूट आखिर कब रुकेगी? भाजपा हटाओ, देश बचाओ.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का नुकसान’, घरेलू गैस के दाम बढ़ने पर सरकार का आया बयान, PAK-अमेरिका से की तुलना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *