Headlines

Mumbai News: कुरार पुलिस स्टेशन इलाके में दिनदहाड़े 4 लोगों पर चाकू से हमला, 1 की मौत, 3 जख्मी


मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन इलाके में एक शख्स ने दिन दहाड़े 4 व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में आकाश धोत्रे नामक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हमले में 3 शख्स जख्मी हुए हैं, जिन्हें मुंबई से शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. कुरार पुलिस ने अबतक 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मुंबई में शिवाजीनगर में भी हुई थी चाकूबाजी

मुंबई में शिवाजीनगर के गोवंडी इलाके में अप्रैल महीने में एक 35 वर्षीय युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. युवक और उसके परिवार ने कुछ लड़कों के ग्रुप को अपने घर के बाहर शोर मचाने के लिए मना किया था. इस पर आरोपियों ने पहले घर वालों की पिटाई की और इसके बाद चाकू से मारकर आरिफ जमादार की हत्या कर दी.

पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था. शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने आरोपी अयाज एजाज शेख (उर्फ अज्जू), रिजवान कुरैशी (उर्फ रिज्जू), सोहेल कुरैशी (उर्फ कालू), रूहान शेख, आदिल पटेल, इशान कुरैशी (उर्फ सोनू तिरपत) और सुजल (उर्फ फैज सैय्यद) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार 22 अप्रैल की सुबह करीब प्रॉपर्टी के मामलों पर बात करने के लिए इकट्ठा हुआ था.

मामूली बात पर बढ़ा विवाद

सुबह करीब 3:45 बजे सिराज, उसके पिता शब्बीर और चचेरे भाई अल्ताफ अपने घर के बाहर एक बेंच पर बैठे थे, तभी 7 लड़कों का एक ग्रुप पास की एक चाय की दुकान, गरीब नवाज पर आया. जब शब्बीर जमादार ने लड़कों से पूछा, आप यहां क्यों शोर मचा रहे हैं? इतना ही बोलने के बाद विवाद शुरू हो गया और मामला तेजी से बिगड़ गया. इसी दौरान चाकूबाजी की घटना में युवक की जान चली गई.

महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 195 छापे, 1.99 करोड़ का प्रतिबंधित माल जब्त, 192 अरेस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *