Headlines

Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप


बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. मामले की सूचना मिलने पर जसरासर थाना पुलिस थाना अधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घायल युवक को मुक्त करवाकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है.

पुलिस के अनुसार, काकड़ा गांव की एक नाबालिग बालिका के परिजनों ने जसरासर निवासी युवक कुलदीप के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान: ‘संभलकर रहना, गोली मार देंगे’, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे को मिली धमकी

युवक परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

वहीं, इस घटनाक्रम में दूसरा पक्ष भी सामने आया है. आरोपित युवक के परिजनों ने पुलिस को दिए परिवाद में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने कुलदीप को पकड़कर बंधक बनाया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए बेरहमी से मारपीट की. परिजनों का कहना है कि युवक को रस्सियों से बांधा गया, उसके बाल काटे गए और लाठियों से बुरी तरह पीटा गया.

पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की गंभीरता से कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है और पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

उधर, राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है. मंत्री के बेटे धनंजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

‘मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष’, अशोक गहलोत के दावे से मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *