भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड चुनकर अगरकर ने अपना आखिरी काम कर लिया है. उनका पद से हटना तय माना जा रहा है. जल्द ही नए मुख्य चयनकर्ता का चुनाव हो सकता है. उससे पहले आइए जानते हैं कि अगर को उनके पद के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से कितनी सैलरी मिलती है.
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगर को चीफ सिलेक्टर के पद के लिए 3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी दी जाती है. उनसे पहले इस पोजीशन के लिए सैलरी 1 करोड़ रुपये थी. लिहाजा अगर को सैलरी में 3 गुना का इजाफा मिला था. उन्हें भारतीय बोर्ड ने 2023 में चीफ सिलेक्टर के पद पर नियुक्त किया था.
अगरकर ने नहीं मांगा एक्सटेंशन
रिपोर्ट्स में बताया गया कि अगरकर ने BCCI से अपने पद के लिए एक्सटेंशन नहीं मांगा है. वह सिलेक्शन कमेटी के कुछ फैसलों से नाराज थे. वह चाहते थे कि अब रोहित शर्मा से मूव ऑन किया जाए और उन्हें 2027 वनडे विश्व कप के लिए नहीं देखा जाए. रोहित शर्मा को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी हिटमैन को लगातार टीम में शामिल किया गया. वह इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में भी खेलते नजर आए थे. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी रोहित को मौका दिया गया है. इन्हीं कुछ चीजों से अगरकर नाराज हुए और उन्होंने BCCI से एक्सटेंशन नहीं मांगा.
अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने लगाई ट्रॉफी की झड़ी
2023 से 2026 तक अगरकर के कार्यकाल के बीच टीम इंडिया ने कई ट्रॉफियां जीतीं. शुरुआत 2023 एशिया कप का खिताब जीतने से हुई. इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता. 2025 में टीम इंडिया ने फिर एशिया कप पर कब्जा जमाया. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने बाजी मारी. आगे बढ़ते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया विजयी रही.
भारत की कप्तानी में भी हुए बड़े बदलाव
उनके कार्यकाल में टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बदला गया. रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे की कमान सौंपी गई. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान बनाया गया.
यह भी पढ़ें: रोहित या कोहली नहीं, पूर्व क्रिकेटर ने बताया वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में किस पर रहेगी नजर
