Headlines

JDU की बैठक में नहीं पहुंचने पर ललन सिंह का पहला रिएक्शन, ‘कई विधायकों ने…’


नीतीश कुमार ने बीते शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को पार्टी की बैठक की थी. हालांकि इस कार्यक्रम में कई विधायक-मंत्री उपस्थित नहीं हो सके थे. सबसे चर्चा में ललन सिंह रहे. अब खुद इस पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सफाई दी है कि आखिर वे क्यों बैठक में नहीं पहुंच सके थे.

पार्टी में कोई मतभेद नहीं, पार्टी एकजुट

शनिवार (19 सितंबर, 2026) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे सवाल किया कि आखिर क्या वजह रही. इस पर ललन सिंह ने पत्रकारों से कहा, “बिना मतलब की बात को तूल देते रहते हैं… पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. पार्टी एकजुट है.” 

मेरा कार्यक्रम गुजरात में था: ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा, “1994 में नीतीश कुमार ने समता पार्टी का गठन किया था और तब से पार्टी के आंतिरक लोकतंत्र और आपसी विचार-विमर्श से पार्टी चल रही है. वही परंपरा आज भी चल रही है. मेरा कार्यक्रम गुजरात में था. कई विधायकों ने मुझे फोन किया था. हमने कहा था कि हम गुजरात में हैं.”

ललन सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें बैठक की जानकारी भी नहीं थी. जेडीयू नेता ने कहा कि रात में 9 बजे के करीब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी उन्हें फोन किया था. फिर हमने संजय झा से भी बात की थी.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, ‘ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब’

अनंत सिंह और नीरज कुमार पर साधी चुप्पी

दूसरी ओर ललन सिंह से अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. चुप्पी साध ली. उन्होंने इतना कहा कि किसी की बात किसी से पूछिएगा? मैंने कह दिया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. एक सवाल पर उन्होंने मीडिया पर अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगाया. 

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को नीरज कुमार की चेतावनी, ‘हम अपराधी के लिए कहर हैं’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *