दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं.
अब DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी की तरफ से बीजेपी के नेशनल मीडिया को-कन्वीनर सिद्धार्थ यादव ने कहा है कि राहुल गांधई, जो जोर-शोर से वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, उन्हीं की पार्टी के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के एक सदस्य दिल्ली यूनिवर्सिटी यूनियन चुनाव में फेक आईडी कार्ड का इस्तेमाल करके वोट डालते पकड़ी गईं.
सिद्धार्थ ने कहा, ‘पकड़े जाने पर उस छात्रा ने खुद माना कि NSUI के कई कार्यकर्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में फेक ID कार्ड से वोटिंग कर रहे हैं. अब यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी को हर जगह वोट चोरी क्यों दिखती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी अपनी पार्टी और स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन में ही बड़े पैमाने पर ऐसी चोरी हो रही है.
सिद्धार्थ ने कहा, ‘राहुल गांधी की बातों और उनके कामों में बहुत फर्क है. राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए कि जिस चुनाव में सिर्फ युवा वोट करते हैं, उसमें किस तरह धांधली हुई, उसे कमजोर किया गया और गलत तरीकों से दागदार किया गया. यह राहुल गांधी और उनकी पार्टी की पहचान बन गई है, जिससे पता चलता है कि वे लोकतंत्र को लेकर कितने गंभीर हैं.’
#WATCH | Gurugram, Haryana: On DUSU elections, BJP National Media Co- Convener Sidharth Yadav says, “Rahul Gandhi, who loudly alleges vote theft, his own party’s student wing—the NSUI—caught casting a vote using a fake ID card during the Delhi University Students’ Union… pic.twitter.com/9Yrm6xIXuR
— ANI (@ANI) September 19, 2026
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए चुनाव चोरी के आरोप
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाखड़ ने चुनावी मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है. झाखड़ ने कहा, ‘साथियों दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रशासन पूरी तरह से एबीवीपी के समर्थन में उतर चुका है. और जो है, पूरी धांधली का प्रयास कर रहा है. मैं तमाम एनएसयूआई के छात्रों और कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि आप सभी लोग जल्द से जल्द दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टेडियम पहुंचे, जहां काउंटिंग हो रही है. आपने वोट दिया, उसको ये चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं. मैं आप सबसे कहूंगा कि इन लोगों ने धांधली की है, जो हमारे पास शिकायतें आई हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरी तरह से एबीवीपी को चुनाव जिताना चाह रहा है, हमारा नेक टू नेक फाइट है. हमारा अंतराल हो गया था जीत का, लेकिन इन्होंने धीरे-धीरे काटते-काटते उसे कम कर दिया है. मैं बताना चाहूंगा कि धांधली के पूरे प्रयास में हैं. क्योंकि इनको लग गया है कि यह चुनाव हार रहे हैं. इसलिए आप सभी यूनिवर्सिटी स्टेडियम पहुंचे.’
18वें राउंड में क्या रहे परिणाम?
इधर, जो 18वें राउंड के बाद आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास 21,109 वोट के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. वहीं, एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 20,554 वोट मिले हैं. उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ईशू मौर्य 14,506 वोट के साथ आगे हैं. वहीं एनएसयूआई के वीर चतरथ 3,827 वोट मिले हैं. सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी को 18,366 वोट और नम्रता चौधरी को 13,451 वोट मिले हैं. इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी से लक्ष्य राज सिंह को 14,182 वोट मिले हैं. वहीं, एनएसयूआई के गौपाल चौधरी को 13,829 वोट मिले हैं.
