Headlines

बीच इंटरव्यू में न्यूज एंकर पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक इंटरव्यू के दौरान इस कदर भड़क गए कि उन्होंने पत्रकार को ‘बेईमान’ और ‘मूर्ख’ तक कह दिया और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए. ट्रंप रविवार (7 जून) को एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ प्रोग्राम में पहुंचे थे, एंकर ने जब उनसे बार-बार कैलिफोर्निया में चुनाव धांधली के उनके दावों पर सबूत मांगे तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और नेशनल लेवल पर प्रसारित होने वाले इंटरव्यू से उठकर चले गए.

ट्रंप का कैलिफोर्निया चुनाव में धांधली का आरोप

इसकी शुरुआत तब हुई, जब कैलिफोर्निया में स्लो वोटिंग काउंटिंग का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि, ‘चार दिन हो गए है और वे अभी तक नतीजे घोषित करने के करीब भी नहीं हैं.’ एनबीसी की एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने जवाब में कहा कि काउंटिंग में इतना ज्यादा वक्त लगना  कैलिफोर्निया में मतपत्रों की गिनती का सामान्य तरीका है, इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा, ‘क्या आप जानती हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे चुनाव में धांधली कर रहे हैं.’

वेल्कर ने ट्रंप से सीधे पूछा कि क्या उनके दावों को साबित करने के लिए उनके पास क्या कोई सबूत है. ट्रंप ने जवाब दिया- ‘मुझे बस देखना है’ और साथ ही कहा कि वह लोगों की बातें सुनते हैं. एंकर ने पूछा क्या यूएस में होने वाले इलेक्शन में धांधली के कोई सबूत हैं लेकिन ट्रंप ने कोई सबूत पेस नहीं किए. उन्होंने इसके उलट कहा उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनाव के पांच दिन बाद भी वोटों की गिनती जारी रखना जायज है.

इजरायल का पलटवार, हिजबुल्लाह के गढ़ बेरूत में घुसकर कमांड सेंटर किया तबाह, नेतन्याहू बोले- ‘हिसाब बराबर’

न्यूज एंकर पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने पूछा, ‘क्या आपको लगता है कि यह सही है कि चुनाव हो और पांच दिन बाद भी नतीजे जारी न हो पाएं?’ न्यूज एंकर वेल्कर ने जब कहा कि प्रोसेस धीमी है, लेकिन उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया के अधिकारी इसे तेज करने के लिए काम कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने फिर कहा कि कैलिफोर्निया के चुनाव अधिकारी, वेल्कर और उनके मीडिया सहयोगी ‘बेईमान’ हैं.

ट्रंप ने टिप्पणी की ‘वे बेईमान हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप बेईमान हैं, आपका प्रेस बेईमान है और ‘मीट द प्रेस’ भी बेईमान है.’ ट्रंप ने यह भी कहा कि चुनाव कराने के मामले में अमेरिका ‘तीसरे दर्जे के देश’ जैसा है. वेल्कर ने बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हुए जवाब दिया, ‘सच कहूं तो, मैं बेईमान नहीं हूं.’ राष्ट्रपति ने जवाब दिया, ‘या तो आप बेईमान हैं या आप मूर्ख हैं.’ ‘इस बकवास से आप सीधे उनके जाल में फंस रहे हैं. आप जानते हैं कि ये चुनाव धांधली वाले हैं. आपका नेटवर्क भी जानता है कि ये धांधली वाले हैं.’

Earthquake News: सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *