Headlines

NDA Exam 2027: NDA की तैयारी के लिए इन सबजेक्ट्स पर करें ज्यादा फोकस, आसानी से मिल जाएगी सीट


भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एक शानदार अवसर है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो सही प्लान के साथ तैयारी करते हैं. अगर आप भी NDA की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अगली परीक्षा का शेड्यूल जानना जरूरी है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 2027 परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, NDA और Naval Academy Examination (I) 2027 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2026 को जारी होने वाला है. इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2026 निर्धारित है. वहीं  लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी. इसके अलावा NDA और Naval Academy Examination (II) 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई 2027 को जारी होगा और इसकी परीक्षा 19 सितंबर 2027 को प्रस्तावित है. यानी उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है.

गणित पर रखें सबसे ज्यादा फोकस

NDA की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं. पहला गणित और दूसरा जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) होता है. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इसके भी 900 अंक होते हैं. इस तरह लिखित परीक्षा और इंटरव्यू मिलाकर कुल 1800 अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होती है. NDA की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए गणित महत्वपूर्ण विषयों में से एक है. इसमें 300 अंक के सवाल पूछे जाते हैं. इसलिए इसकी नियमित प्रैक्टिस जरूरी है. Algebra, Trigonometry, Matrix and Determinant, Calculus जैसे टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. 11वीं और 12वीं की NCERT किताबों से तैयारी करना भी फायदेमंद होता है.

अंग्रेजी को न करें नजरअंदाज

NDA के GAT पेपर में अंग्रेजी के 200 अंक निर्धारित हैं. इसलिए इस विषय को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है. अंग्रेजी में grammer, tense, vocabulary, synonyms, antonyms, sentence correction and reading comprehension की नियमित प्रैक्टिस करें. रोजाना अंग्रेजी अखबार पढ़ने से भी भाषा पर पकड़ मजबूत होगी.

फिजिक्स और केमिस्ट्री भी हैं जरूरी

GAT के जनरल नॉलेज सेक्शन में विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. फिजिक्स में गति, बल, न्यूटन के नियम, गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि और बिजली जैसे टॉपिक्स तैयार करें. वहीं केमिस्ट्री में परमाणु, तत्व, रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल-क्षार और धातु-अधातु पर ध्यान दें. NCERT की किताबें इन विषयों की शुरुआती तैयारी के लिए उपयोगी हैं.

यह भी पढ़ें: Book Publishing Cost: आप भी लिख सकते हैं अपनी किताब, जानिए कितना आता है खर्च और कितनी कमाई?

इतिहास और भूगोल की करें तैयारी

NDA में इतिहास और भूगोल से भी सवाल पूछे जाते हैं. इतिहास में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, प्राचीन भारत और आधुनिक भारत की प्रमुख घटनाओं को पढ़ें. भूगोल में भारत की नदियां, पर्वत, जलवायु, मिट्टी, कृषि और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े टॉपिक्स तैयार करें. मैप की मदद से पढ़ाई करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

करेंट अफेयर्स के लिए रोज पढ़ें अखबार

करेंट अफेयर्स NDA की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल, पुरस्कार, विज्ञान, तकनीक और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरों पर नजर रखें. खासतौर पर भारतीय सेना के सैन्य अभ्यास, रक्षा समझौते, नए हथियार और अंतरिक्ष मिशनों से जुड़ी जानकारी जरूर पढ़ें.

मॉक टेस्ट और SSB की तैयारी भी जरूरी

सिर्फ किताबें पढ़ने से NDA में सफलता नहीं मिलती. परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट और सवालों को सही तरीके से हल करना भी जरूरी है. इसके लिए पुराने प्रश्नपत्र हल करें और नियमित मॉक टेस्ट दें. ध्यान रखें कि NDA की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है. प्रत्येक गलत जवाब पर संबंधित प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-तिहाई काटा जाता है. इसलिए सवालों का जवाब सोच-समझकर दें. लिखित परीक्षा के साथ SSB इंटरव्यू की तैयारी भी जारी रखें. इसमें उम्मीदवार की नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, टीमवर्क और व्यक्तित्व को देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: Rs 140 Air Purifier: दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये के प्यूरीफायर से जीता डायना अवार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *