Headlines

Rampur News: रामपुर में डायरिया का कहर! जिला अस्पताल में एक दिन में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती


उत्तर प्रदेश के रामपुर में बढ़ती गर्मी के साथ-साथ डायरिया के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है.जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है.अस्पताल के डायरिया वार्ड में लगातार मरीज भर्ती हो रहे हैं और बीते दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में करीब तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक ही दिन में 400 से अधिक डायरिया मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया गया.मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त वार्ड खोलकर बेडों की व्यवस्था करनी पड़ी है.अस्पताल में ओपीडी और भर्ती मरीजों दोनों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है.

                                                                                                                                                                                                                                                                                  

मरीजों को बेहतर सुविधाओं का दावा 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश चंद सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी जरूर है, लेकिन इसके बावजूद सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.उन्होंने कहा कि अस्पताल का पूरा स्टाफ और चिकित्सक टीम पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है तथा मरीजों की किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब…’

गर्मी में तेजी से बढ़ रहे मामले 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के मौसम में दूषित भोजन और पानी के सेवन से डायरिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं.संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भोजन करने से पहले हाथ धोने, बासी भोजन से परहेज करने, कटे हुए फल न खाने तथा सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी गई है.साथ ही तेज धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की भी अपील की गई है.

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि लोगों ने साफ-सफाई और खानपान को लेकर सावधानी नहीं बरती तो आने वाले दिनों में डायरिया के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है.स्वास्थ्य विभाग लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर सतर्क रहने की अपील कर रहा है.विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी सी सावधानी डायरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में मददगार साबित हो सकती.

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से पहले पहचान का विवाद, होटल पर हंगामा, बोर्ड हटाकर जलाने का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *