Headlines

PM मोदी को लालू यादव की बेटी ने बताया ‘महाअवतारी’, बोलीं- ‘मेरे हिसाब से…’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. बीजेपी ने लोगों से शाम 6 से 7 बजे के बीच घरों में दीया जलाने की अपील की है. यह कार्यक्रम महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है.

इसी कार्यक्रम को लेकर आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री और बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री के लिए कई व्यंग्यात्मक संबोधनों का इस्तेमाल करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें- बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के पप्पू यादव, बाढ़ का उठाया मुद्दा

‘सिर्फ एक दिन दीया जलाना पर्याप्त नहीं’

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री के लिए सिर्फ एक दिन और एक घंटे तक दीया जलाना पर्याप्त नहीं है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उत्सव लगातार चलना चाहिए, तभी प्रधानमंत्री की ‘लीला-महिमा’ का बखान पूरा हो सकेगा. 

‘पूछता है हिंदुस्तान’, पोस्ट में किया तंज

रोहिणी ने अपनी पोस्ट की शुरुआत ‘पूछता है हिंदुस्तान’ से करते हुए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन समारोह को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ और ‘जवाबदेही मुक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. साथ ही बीजेपी समर्थकों पर भी तीखी टिप्पणी की.

देशभर में हो रहा ‘आशीर्वाद का दीया’

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की अपील की है. पार्टी के मुताबिक, 17 सितंबर की शाम घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे. बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के कई नेता भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

‘सेवा संकल्प अभियान’ भी शुरू

‘आशीर्वाद का दीया’ को 17 सितंबर से शुरू होने वाले महीने भर के ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जोड़ा गया है. बीजेपी के मुताबिक, अभियान के दौरान सेवा, जनसंपर्क, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने इस कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग सवाल और राजनीतिक टिप्पणियां की हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार बाढ़ के बीच ‘आशीर्वाद का दीया’, जनसुराज ने पूछा- पानी में दीया जलाएं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *