Headlines

सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब…’


इंडिया गठबंधन की बैठक पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम लीडर्स में ये तय हुआ है कि गठबंधन को और मजबूत करना है. मंगलवार (9 जून) को लखनऊ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन तभी और मजबूत होगा जब यूपी में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला हम लोग करेंगे और उन्हें हटा देंगे. बीजेपी को जब हटा दिया जाएगा तब इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा. 

पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर क्या बोले?

पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड पीएम नरेंद्र मोदी 10 जून को तोड़ देंगे. इस पर अखिलेश यादव ने कहा, “मेरे साथ आप पेट्रोल पंप पर चलो. शायद आजादी के बाद इतना महंगा डीजल-पेट्रोल कभी नहीं बिका होगा. लोगों ने आपदा में आविष्कार किया है. सिलेंडर को चूल्हा बना लिया है. जिस रसाई गैस के सिलेंडर का इतना प्रचार किया गया, सुना है सरकार वो भरवा ही नहीं पा रही है.”

इसके आगे उन्होंने कहा, “अगर डीजल-पेट्रोल में इथनॉल न मिलाया जाए तो न जाने कितनी कीमत होगी…ये 12 सालों में कितनी बड़ी उपलब्धि है कि सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है. सच्चाई तो ये है कि हमारी विदेश नीति फेल हुई है. अगर विदेश नीति ठीक होगी तो लोगों को इतनी दिक्कत नहीं होती. नौकरी नहीं है, रोजगार नहीं है, निवेश नहीं है.”

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से पहले पहचान का विवाद, होटल पर हंगामा, बोर्ड हटाकर जलाने का आरोप

‘जब सरकार कमजोर दिखने लगती है तो…’

सपा चीफ ने ये भी कहा, “जब सरकार कमजोर दिखने लगती है तो कम्यूनल रास्ता अपनाती है. पिछले 10 दिनों में मुख्यमंत्री कितनी कम्यूनल भाषा बोल रहे हैं. सुना है कोई मंत्री हटाए गए हैं, हाफ किए गए हैं, कुछ दिनों में साफ कर दिए जाएंगे.”

राम मंदिर चढ़ावे पर उन्होंने कहा, “मुझे जो जानकारी मिली उसमें चढ़ावे को लेकर कुछ चीजें बाहर आईं. कई अखबारों ने उसके बार में लिखा. कुछ टीवी चैनल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कुछ लोगों की गिरफ्तारी होगी, चार लोग संदिग्ध पाए गए. आखिरकार डबल इंजन के वो दूरबीन और ड्रोन कहां हैं? दूरबीन और ड्रोन काम कर रहे होते तो हमें भी कुछ कहने का मौका नहीं मिलता. आखिरकार गिरफ्तारी की बात आई और फिर पलट कौन गया? जिम्मेदार लोग अपना बयान कौन बदल रहे हैं? इसके पीछे कोई न कोई बात छिपाई जा रही है. कौन लोग लखनऊ से दबाव बना रहे हैं कि ये खबर न छपे.” 

‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *