Headlines

‘ED आती ही होगी’ ट्रेन में आलू वड़े बेचने वाले के हाथ में नोटों का बंडल देख लोग हैरान- यूजर्स ने लिए मजे


कहते हैं कि मेहनत करने वालों की किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोट-पोट भी हो रहे हैं. इस वीडियो में चलती ट्रेन के अंदर आलू वड़े और समोसे बेचने वाले एक साधारण से दिखने वाले वेंडर के हाथ में नोटों की ऐसी गड्डी दिखाई दी, जिसे देखकर अच्छे-खासे अमीर लोगों के भी पसीने छूट जाएं.

आलू वड़े के डिब्बे के ऊपर नोटों का पहाड़

वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है, यह ट्रेन के एक डिब्बे के अंदर का नजारा है. वहां एक वेंडर खड़ा है जिसकी टी-शर्ट पर रेलवे कैटरिंग से जुड़ा नाम लिखा हुआ है. नीचे एक गत्ते के डिब्बे में बेचने के लिए गरम-गरम आलू वड़े, समोसे और हरी मिर्च रखी हुई है. लेकिन सबका ध्यान आलू वड़े पर नहीं, बल्कि उस वेंडर के हाथों पर टिक गया. वह अपने दोनों हाथों में 100, 200 और 500 रुपये के नोटों की एक बहुत ही मोटी गड्डी लेकर उन्हें गिन रहा है. नोटों की गड्डी इतनी भारी है कि वह एक हाथ से संभाले भी नहीं संभल रही है. वीडियो के ऊपर लिखा है “काम ऐसा करो किचार लोग देखते रह गए”.

यह भी पढ़ें: घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे, बोले “इसकी कमाई तो IT इंजीनियर से भी ज्यादा है”

यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह फैल गया है. लोग इस वेंडर की ताबड़तोड़ कमाई को देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई, जरा संभलकर वीडियो बनाओ, इसके पास जितना कैश दिख रहा है, उसे देखकर तो बस अब ED और इनकम टैक्स वालों का छापा पड़ता ही होगा.” दूसरे यूजर ने अपनी नौकरी पर तंज कसते हुए लिखा, “हम यहां दिन-रात कंप्यूटर के सामने बैठकर कोडिंग करते हैं और महीने के आखिर में इतनी सैलरी भी हाथ में नहीं आती. इससे अच्छा तो मैं भी ट्रेन में समोसे-वड़े बेचने का बिजनेस शुरू कर दूं.”

यह भी पढ़ें: Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर के बर्थडे पर सचिन ने गिफ्ट कर दी कार, आंखों पर पट्टी बांधकर दिया सरप्राइज; देखें वीडियो 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *