Headlines

कितने की है राधिका मर्चेंट की साड़ी, जिसे पहनकर गणेश उत्सव में किया डांस?


हर साल की तरह अंबानी परिवार ने इस बार भी गणेश उत्सव का एक भव्य आयोजन किया. इस बार भी 13 सितंबर को अंबानी परिवार ने अपने घर अंटीलिया पर गणेश उत्सव का आयोजन किया. इस आयोजन में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई. हालांकि इस बार गणेश उत्सव के मौके पर अंबानी परिवार के एंटीलिया में राधिका मर्चेंट का एक खास अंदाज देखने को मिला. राधिका ने भगवान गणेश के स्वागत में भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी. ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा. लोग उनके डांस की सराहना कर रहे हैं. वहीं उनकी साड़ी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि राधिका मर्चेंट की साड़ी की कीमत कितनी होगी.

मनीष मल्होत्रा की कस्टम क्रिएशन

इस दौरान उनके पारंपरिक लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है. राधिका ने इस खास प्रस्तुति के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई कस्टम कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी का रंग रिच ज्वेल पिंक बताया गया है और इसमें गोल्डन जरी का बारीक काम भी किया गया है. इस साड़ी को खासतौर पर राधिका के डांस मुव्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. जिससे डांस करते हुए उनके स्टेप्स और निखरकर सामने आए और खूबसूरत लगे.

मनीष मल्होत्रा ने इसे पारंपरिक साड़ी की बजाय एक स्कर्ट का रूप दिया. वहीं इसे इस तरह से डिजाइन किया गया कि डांस करते हुए वह सुंदर तरीके से दिखे और भरतनाट्यम के स्टेप्स को और प्रभावी दिखाएं. राधिका ने इस लूक को रॉयल ज्वेलेरी के साथ कंप्लीट किया और सिंपल मेकअप लूक रखा. उनके सिंपल हेयरस्टाइल ने भी उनके लूक में चार चांद लगा दिए. इस पूरे लूक में राधिका किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी.

इसे भी पढ़ें – Suhana Khan Saree Look: सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?

कितनी है साड़ी की कीमत?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर राधिका मर्चेंट की इस खास साड़ी की कीमत कितनी है? इस कस्टम आउटफिट की आधिकारिक कीमत सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है. दरअसल, यह कोई सामान्य बाजार में उपलब्ध रेडीमेड साड़ी नहीं है, बल्कि राधिका के डांस परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया कस्टम डिजाइन है. इसमें हाथ से बुना कांजीवरम सिल्क, विशेष प्लीटिंग और हैंड एम्ब्रॉयडरी जैसे काम शामिल हैं. इसलिए इसकी कीमत सामान्य कांजीवरम साड़ियों से अलग हो सकती है.

इसे भी पढ़ें – मिस वर्ल्ड 2027 में जाना चाहती हैं? ऐसे मिलेगी प्रतियोगिता के लिए एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *