Headlines

Railway Crossing Accident Viral Video: जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक, आई ट्रेन और…; देखें वीडियो


Railway Crossing Viral Video : रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बाद ट्रैक पार करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर जल्दबाजी में रेलवे फाटक पार करने की कोशिश करता है, लेकिन आगे लगे जाम की वजह से उसकी गाड़ी ट्रैक के बीच में ही फंस जाती है. इसके बाद जो होता है, उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो को एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी तेजी से शेयर किया जा रहा है. 

जल्दी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने का संकेत मिलने के बाद भी एक ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी को आगे निकालने की कोशिश करता है, लेकिन सामने सड़क पर जाम होने की वजह से ट्रक पूरी तरह रेलवे लाइन पार नहीं कर पाता है. इस दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा रेलवे ट्रैक पर ही रह जाता है. तभी सामने से ट्रेन आती दिखाई देती है. ट्रेन के लोको पायलट स्थिति को देखकर तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट जाता है. इसके बाद ट्रेन भी कुछ दूरी पर जाकर रुक जाती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है. 

यह भी पढ़ें – IndiGo Employee Viral Video: न सुन सकते, न बोल सकते… फिर भी IndiGo कर्मचारी की शानदार सर्विस ने जीता लोगों का दिल

लोगों ने किए कई कमेंट्स 

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. एक यूजर ने लिखा, लोग हमेशा जल्दी में रहते हैं, लेकिन समय पर कहीं नहीं पहुंचते. एक अन्य यूजर ने लिखा, रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी ट्रैक पार करने की कोशिश करना बहुत खतरनाक है. वहीं एक यूजर ने सवाल उठाया, अगर ट्रेन आ रही थी तो रेलवे फाटक खुला कैसे था. इसका उद्देश्य क्या है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ बाइक सवार भी बीच में फंस गए थे, क्योंकि किसी ने ट्रेन आने से पहले निकलने की कोशिश की. कुछ मिनट बचाने की यही जल्दबाजी रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाले कई हादसों की बड़ी वजह बनती है.एक यूजर ने लिखा की कि कई वाहन चालक ट्रैफिक नियम तोड़ने को सामान्य बात मानते हैं, जबकि नियमों का पालन करने वालों को ही गलत समझा जाता है. 

यह भी पढ़ें – कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए का ‘रॉयल’ अंदाज, सड़क पर जमाए ठाठ, देखते रह गए पर्यटक- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *