Headlines

IPL 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या! CSK के ताजा बयान से सस्पेंस हुआ खत्म


चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की खबरों को गलत बताया है. एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि कुल 7 टीम हार्दिक को अपनी टीम में लाने के प्रति दिलचस्पी दिखा रही हैं. बताया गया कि इन सात टीमों में CSK का नाम भी शामिल है. मगर रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने स्थिति पर स्पष्टता देते हुआ कहा कि हार्दिक को लेकर फैलाई जा रही खबरें सही नहीं हैं.

रेवस्पोर्ट्ज के मुताबिक काशी विश्वनाथन ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी अपना सीजन रिव्यू सेशन भी शुरू नहीं किया है. मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का सीजन समाप्त होने के बाद सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा, जो 18 जुलाई को समाप्त होगा. CSK के सीईओ ने साफ शब्दों में कहा कि हार्दिक पांड्या के संबंध में सारी अफवाहें झूठ हैं.

दावा किया जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स समेत 7 फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या में दिलचस्पी दिखाई थी. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने भी अभी तक हार्दिक को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है.

पहले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हार्दिक पांड्या को पाने की होड़ में सबसे आगे बताई जा रही थीं. फिलहाल के लिए CSK ने हार्दिक के ट्रेड से दूरी बना ली है, लेकिन ऐसी ट्रेड डील को लेकर अंत तक सस्पेंस बना रहता है.

हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्हें आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया था. उसके बाद तीन सीजन हार्दिक ने MI की कप्तानी की है, लेकिन तीनों बार टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पिछले 3 सीजन में MI की टीम केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंच पाई.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम से थर -थर कांपी इंग्लैंड टीम, गेंदबाजों को मिली चेतावनी

क्रिकेट के मैदान पर रविचंद्रन अश्विन की होगी धमाकेदार वापसी, इस टीम ने बनाया कप्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *