Headlines

फ्लॉप एक्ट्रेस हैं शिवांगी जोशी? श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, दिया करारा जवाब


नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो के कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही बातचीत और बहस भी खूब चर्चा में है. इसी बीच हाल ही में श्रेया कालरा ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. हालांकि, अब श्रेया की आलोचना हो रही हैं और कई लोग शिवांगी के समर्थन में अपना बयान दे रहे हैं. 

शिवांगी हैं फ्लॉप एक्ट्रेस?

शो में टास्क के बाद श्रेया, अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर से रात में बातचीत करती नजर आती हैं, जिसमें वो शिवांगी के बारे में बोलती है कि ‘इनकी तरह मैं करियर रिवाइव करने नहीं आई कि मेरे सारे शोज फ्लॉप है, तो एक रियलिटी शो कर लेता हूं. इनका करियर डेड है, शिवांगी का पिछला शो फ्लॉप था और हर्षद को कोई काम नहीं दे रहा.’ आगे भी उन्होंने उनके बारे में और कई बातें कही, जिससे उनकी इनसिक्योरिटी साफ झलक रही हैं. 

सपोर्ट में आए राजीव अदातिया 

उनका ये वीडियो अब दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है और इसी बीच एक्टर राजीव अदातिया भी शिवांगी के समर्थन में उतर चुके हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा, ‘श्रेया कालरा तुमने कहा कि शिवांगी एक फ्लॉप एक्ट्रेस है और वो अपने करियर को फिर से बनाने यहां आई हैं! तू है कौन? तुम कभी शिवांगी के बराबर आ भी नहीं सकती हो. जब तुम्हें कोई जानता भी नहीं था, तब वो कई हिट शोज कर चुकी हैं. शिवांगी बहुत क्लासी है, जो तुम कभी बन भी नहीं सकती.’ राजीव का ये पोस्ट भी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और कई फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों

शिवांगी का करियर 

बता दें कि शिवांगी ने अपने करियर की शुरुआत ‘परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी’ शो में छोटे रोल से की थी. इसके बाद वो 2013 में ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ और ‘बेगूसराय’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. हालांकि उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नायरा’ के किरदार से मिली. इस शो में उन्होंने करीब 5 सालों तक काम किया, जिससे उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली. फिर उन्हें ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में देखा गया. सीरियल्स के अलावा वो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनके साथ राजीव अदातिया भी थे. 

डांस से शुरू हुआ श्रेया कालरा का करियर 

वहीं बात करें श्रेया कालरा की, तो श्रेया ने अपना करियर कंटेंट क्रिएटर और डांसर के रूप में शुरू की. हालांकि उन्हें बड़ी पहचान ‘एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन’ से मिली. अब वो ‘लॉक अप 2’ में अपने बोल्ड अंदाज से पहचान बना रही हैं. लेकिन उन्होंने कई ऐसे विवादित बयान दिए हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है.

ये भी पढ़ें: Cocktail 2 BO Collection Day 13: ‘वेलकम टू द जंगल’ के आगे हार मानने को तैयार नहीं ‘कॉकटेल 2’, 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?

Input By : कलीम सलमानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *