Headlines

TV Serial Spoilers: अंश की हल्दी में पाखी करेगी नया तमाशा, देवांश-वसुधा के रोमांस के बीच नंदिनी चलेगी नई चाल


टीवी की दुनिया में 5 पॉपुलर शोज के अपकमिंग एपिसोड में खूब सारा ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेगा. कहीं रिश्तों में तकरार बढ़ेगी तो कहीं कहानी में ऐसे ट्विस्ट आएंगे जो सबको चौंका देंगे. प्यार, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस के साथ ये शोज़ एक बार फिर दर्शकों का पूरा मनोरंजन करने वाले हैं. साथ ही हर शो में कुछ नए खुलासे कहानी को और भी दिलचस्प बना देंगे.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
सब टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अपकमिंग एपिसोड में कॉमेडी के साथ नया ड्रामा देखने को मिलेगा. जेठालाल को पोपटलाल का एक बड़ा सीक्रेट पता चल जाएगा, जिससे वो घबरा जाएगा और सलाह के लिए बापूजी और तारक मेहता के पास पहुंचेगा. इसके बाद बात पूरे गोकुलधाम में फैल जाएगी और सभी सोसाइटी वाले पोपटलाल के घर पहुंच जाएंगे. 

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा थ्रिलर ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जेल से फरार होने के बाद जालंधर सीधे अनु के पास पहुंचेगा और राजनांदिनी के अतीत का ऐसा राज खोलेगा, जिसे सुनकर अनु के होश उड़ जाएंगे. इस खुलासे के साथ उसके रहस्यमयी फ्लैशबैक का सच भी सामने आएगा. वहीं, जालंधर के अनु तक पहुंचने की खबर मिलते ही आर्यवर्धन घबरा जाएगा और उसे डर सताने लगेगा कि कहीं उसका छिपा अतीत उसकी नई जिंदगी बर्बाद न कर दे. 

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 6 Live Updates: छठे दिन भी दहाड़ रही है ‘वेलकम टू द जंगल’, साढ़े 7 बजे तक कलेक्शन 84 करोड़ के पार

‘अनुपमा’ 
रुपाली गांगुली के पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा, प्रेम और राही हनी ट्रैपर्स का सच पुलिस के सामने लाकर अंश को बेगुनाह साबित करेंगे, जिसके बाद उसकी घर वापसी होगी. वहीं, अंश की हल्दी सेरेमनी में पाखी नया तमाशा खड़ा कर देगी. दूसरी ओर, राही की तबीयत को लेकर डॉक्टर उसकी डाइट में बदलाव करेंगे, जबकि घर के मालिकाना हक को लेकर परिवार में बहस भी छिड़ेगी.

‘वसुधा’
प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा का पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा. वसुधा अंग्रेजी में अपना पहला लव लेटर लिखकर देवांश के टिफिन में छिपा देगी. ‘आई लव यू’ वाला नोट पढ़कर देवांश खुशी से खिल उठेगा और वसुधा को स्पेशल फील कराने के लिए एक सीक्रेट रोमांटिक सरप्राइज प्लान करेगा. दोनों के बीच एक इमोशनल पल भी आएगा, लेकिन नंदिनी उनकी खुशियों में रुकावट डालने के लिए नई चाल चल सकती है. 

‘गंगा माई की बेटियां’ 
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. खुद को बचाने के लिए सहाना चाकू उठा लेगी, लेकिन घरवाले उसे ही गलत समझ बैठेंगे. वहीं, सिद्धू और स्नेहा के बीच तीखी नोकझोंक होगी, जब स्नेहा उसकी हरकतों पर जमकर खरी-खोटी सुनाएगी. दूसरी ओर, तेजप्रताप और इंदु सोनी को अपने जाल में फंसाने के लिए नई खतरनाक साजिश रचते नजर आएगा.

ये भी पढ़ें-Toxic: धांसू है यश की ‘टॉक्सिक’ की फीमेल स्टार कास्ट का टीजर, कियारा से तारा और नयनतारा के दमदार अवतार ने उड़ाए होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *