Headlines

हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?


आईपीएल 2026 समाप्त होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर चर्चा तेज है. कहा जा रहा है कि हार्दिक फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ देंगे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हार्दिक को अपना हिस्सा बनाने के लिए 7 टीमों के बीच होड़ लग चुकी है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम सबसे ऊपर है. अब सीएसके की तरफ से हार्दिक के ट्रेड पर चुप्पी तोड़ी गई. 

अगले सीजन के लिए ट्रेड विंडो खुला हुआ है. ऋषभ पंत ट्रेड के जरिए लखनऊ से वापस दिल्ली कैपिटल्स जा चुके हैं. अब हार्दिक के ट्रेड की चर्चा पर चेन्नई फ्रेंचाइजी के CEO कासी विश्वनाथन ने चुप्पी तोड़ते हुए सबकुछ साफ कर दिया. 

हार्दिक पांड्या के CSK से जुड़ने पर क्या बोले कासी विश्वनाथन?

कासी विश्वनाथन ने फिलहाल इन खबरों को जल्दबाजी बताया है. इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया कि अभी हार्दिक के ट्रेड को लेकर फ्रेंचाइजी के अंदर कोई आधिकारिक बात नहीं हुई है. रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए कासी विश्वनाथन ने कहा, “हार्दिक के ट्रेड पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है. इस बारे में MLC 2026 की समाप्ति के बाद ही बात होनी संभव है.” 

अमेरिका में इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट खेला जा रहा है, जिसमें चेन्नई की फ्रेंचाइजी टेक्सास सुपर किंग्स खेल रही है. लिहाजा मैनेजमेंट के लोग फिलहाल वहां व्यस्त हैं. 18 जुलाई को टूर्नामेंट खत्म होगा, जिसके बाद ही हार्दिक के ट्रेड को लेकर बातचीत होने की उम्मीद है. 

हार्दिक की वापसी के बाद मुंबई का खराब प्रदर्शन 

2024 में हार्दिक ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. यह दूसरी बार था कि जब भारतीय ऑलराउंडर एमआई में आए. उन्होंने 2015 में मुंबई के साथ ही आईपीएल की शुरुआत की थी. 2021 तक वह फ्रेंचाइजी के साथ रहे. 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े और 2023 तक वहां कप्तान के रूप में खेला. 

इसके बाद मुंबई में कप्तान के रूप में आए. हार्दिक ने एमआई को 5 ट्रॉफी जिता चुके कप्तान रोहित शर्मा को रिप्लेस किया. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने सिर्फ 1 सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. बाकी के 2 सीजन मुंबई प्लेऑफ से एलिमिनेट हुई. 

 

यह भी पढ़ें: देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के टी20 मैच की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा दूसरा मैच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *