Headlines

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर BJP की बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर हुई चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार (2 जुलाई) को अहम बैठक रखी गई. मीटिंग में बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. इस दौरान नए संगठन को लेकर चर्चा हुई. साथ ही नितिन नवीन की टीम को लेकर भी बात हुई. तकरीबन ढाई घंटे चली बैठक में कई और अहम मसले भी रखे गए.

अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे. मीटिंग को नितिन नवीन की नई टीम के गठन और चार-पांच तारीख को होने वाले उत्तर प्रदेश के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि और किन मुद्दों पर बात हुई है.

नितिन नवीन की नई टीम पर जल्द लग सकती है मुहर

बीजेपी ने पिछले महीने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की थी. ख़ास बात यह थी कि दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया. इससे पहले बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाया था. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम को लेकर चर्चा थी. हालांकि अभी तक नई टीम फाइनल नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है.

बता दें कि भाजपा ने नितिन नवीन को इस साल जनवरी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी. वे बिहार के बांकीपुर से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं और उनके पास युवा मोर्चा सहित संगठन का व्यापक अनुभव रहा है. वे पहली बार 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 2010 से लगातार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए और 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत हासिल कर लगातार पांच बार विधायक चुने गए.

यह भी पढ़ें : अयातुल्लाह खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *