Headlines

राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए।
  • केसी वेणुगोपाल ने पीएम की चुप्पी को भाजपा का दोहरा रवैया बताया।
  • वेणुगोपाल ने एसआईटी जांच पर सवाल उठाए, सुप्रीम कोर्ट निगरानी मांगी।

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहा है. कांग्रेस पार्टी इस मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी की आलोचना कर रही है. कांग्रेस ने कहा कि इतने बड़े घोटाले पर पीएम की चुप्पी भाजपा के दोहरे रवैये को साफ उजागर करती है. इसी कड़ी में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर एक चिट्ठी लिखी.

पीएम मोदी को लेकर क्या बोले केसी वेणुगोपाल?

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘इस मामले में कार्रवाई करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक जिम्मेदारी है. राम मंदिर का मुद्दा उन सबसे प्रमुख कारणों में से एक था, जिसकी वजह से वह देश के प्रधानमंत्री बने. आज इतना बड़ा घोटाला हो गया और उन्होंने चुप्पी साध रखी है. इससे भाजपा का दोहरा रवैया साफ-साफ उजागर होता है. वे राजनीतिक लाभ के लिए भगवान का इस्तेमाल कर रहे हैं.’ 

CM योगी पर केसी वेणुगोपाल का हमला 

इसके अलावा, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है. उन्होंने सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अयोध्या के सबसे बड़े मंदिर में चोरी हुई है. मंदिर ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया है. अब मुख्यमंत्री की तथाकथित एसआईटी इसकी जांच कर रही है, लेकिन वह निष्पक्ष और ईमानदारी से जांच नहीं कर सकती है. यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि इस चंदा चोरी मामले में बड़े लोगों को जांच के दायरे से बाहर रखा गया है.’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘चोरी के बाद जो लोग इस मामले पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हीं की आलोचना की जा रही है. इसका मतलब है कि आप उन लोगों को बचा रहे हैं, जिन्होंने चोरी की है. इस मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट करे. सीबीआई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच करे.’ 

यह भी पढ़ेंः अयोध्या राम मंदिर के ‘चंदा चोरी’ पर PM मोदी को कांग्रेस का पत्र, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *