- दोषी कुली का लाइसेंस रद्द हो सकता है।
Indian Railway: ट्रेन से सफर के दौरान अगर साथ में बच्चे और बुजुर्ग हो तो सामान के साथ उनको संभालना भारी पड़ जाता है. ऐसे में कई लोग रेलवे स्टेशन पर कुली की मदद लेते हैं, ताकि वह बिना किसी दिक्कत के ट्रेन तक सामान पहुंचा दे. लेकिन कई बार कुली इतने ज्यादा पैसे मांगने लगते हैं, जिसे देना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर कोई कुली आपसे ज्यादा पैसे मांगता है तो आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं. भारतीय रेलवे इन मामलों के लिए शिकायत करने की सुविधा देता है.
लिस्ट को पहले ही चेक कर लें
रेलवे स्टेशनों पर कुलियों के लिए सामान के वजन के मुताबिक तय किराए का बोर्ड लगा होता है, जिस पर सारा रेट लिखा होता है. ऐसे में जब भी आप कुली की मदद लें तो उससे पहले ही रेट की जानकारी ले लें, ताकि कुली आपसे ज्यादा पैसे न वसूल पाए.
पीएफ क्लेम-पासबुक सर्विस में क्या हुआ बदलाव? 8 दिनों बाद खुली ईपीएफओ वेबसाइट
ये नंबर आएगा आपके काम
अगर आपसे कुली तय कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहा है तो आप आसानी से हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.
- आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
- आप 139 नंबर पर कॉल करें और पूरी जानकारी दें.
- इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी.
ऑनलाइन दर्ज कराएं शिकायत
ऑनलाइन शिकायत बुक कर सकते हैं इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें.
- सबसे पहले आप रेल मदद पोर्टल या ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें.
- शिकायत के साथ स्टेशन का नाम, समय दर्ज करें.
- इसके अलावा कुली का बिल्ला नंबर भी जरूर दर्ज करें.
शिकायत के दौरान खास बातों का रखें ध्यान
- रेलवे स्टेशन का नाम जरूर याद रखें.
- सबसे जरूरी कुली का बिल्ला नंबर नोट करना न भूलें.
- कुली आपसे कितना किराया मांग रहा था यह भी याद रखें.
- अगर संभव हो तो आप कुली से बातचीत करते समय की वीडियो बना लें तो यह आपके काम आ सकती है.
कुली के खिलाफ रेलवे लेगा एक्शन
आपकी दी गई जानकारी के आधार पर रेलवे जांच करेगा और जांच के दौरान अगर यह साबित हो जाता है कि कुली आपसे ज्यादा पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. मामला गंभीर होने पर लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है.
ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर भूलकर भी न करें स्मोकिंग, भरना पड़ेगा जुर्माना, साथ ही होगी कार्रवाई
