Headlines

हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो


छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस वक्त कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. लंबे समय से उनका लीवर कैंसर का इलाज चल रहा है. यही कारण है कि वो अक्सर अस्पताल जाती रहती हैं. अब दीपिका हाल ही में एक बार फिर हॉस्पिटल पहुंचीं. उन्हें कैंसर के इलाज के लिए समय समय पर अस्पताल में कुछ देर के लिए भर्ती होना पड़ता है. 

शोएब इब्राहिम ने शेयर किया नया व्लॉग
दीपिका कक्कड़ के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया. वीडियो में दोनों अस्पताल में नजर आए. शोएब ने बताया कि कैंसर के इलाज के लिए दीपिका का इंफ्यूजन होना था, इसलिए वो उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि दीपिका ने दिन में ही इंफ्यूजन करवाया, ताकि रात तक वो घर लौटकर अपने बेटे रूहान के साथ समय बिता सकें.

ये भी पढ़ें- Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन

क्या बोले शोएब इब्राहिम?
शोएब ने व्लॉग में कहा, ‘दो तीन चीजें हो गई हैं. दीपिका का आयरन कम था तो वहीं हो रहा है. पिछली बार दीपिका रात भर एडमिट रही थी, लेकिन इस बार सब कुछ दिन में हो रहा है. ताकि दीपिका रूहान के पास पहुंच सके. दीपिका को एक चढ़ाई गई है, जिस वजह से उन्हें नींद आ रही हैं. बाकी सब ठीक है.’

व्लॉग में शोएब ने बताया कि रूहान अब पहले से थोड़ा चिड़चिड़ा हो गया है. वो अपनी मां दीपिका से ज्यादा देर दूर नहीं रह पाता और हमेशा उनके साथ रहना चाहता है. यही वजह है कि दीपिका के सभी चेकअप और इंफ्यूजन दिन के समय ही कराए जा रहे हैं, ताकि रात तक वो घर लौटकर रूहान के साथ रह सकें.

नाराज हुआ बेटा रूहान
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शोएब रात करीब 11:30 बजे दीपिका के साथ घर लौटते हैं. इस दौरान रूहान अपने मम्मी-पापा का इंतजार कर रहा होता है और दोनों को देखकर वो खुश तो हो जाता है, लेकिन नाराजगी भी जाहिर करता है और तुरंत उनके पास नहीं जाता. इसके बाद दीपिका अपने बेटे को प्यार से मनाती हैं और उस पर खूब दुलार लुटाती नजर आई. 

ये भी पढ़ें- Alpha BO Day 2: दूसरे दिन ‘अल्फा’ का धमाल, आलिया भट्ट ने अपनी इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *