Headlines

रितेश देशमुख का छलका दर्द, सीएम का बेटा होने का बाद सुनन पड़े ताने,


एक्टर रितेश देशमुख ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है. कॉमेडी से लेकर एक्शन तक उन्होंने हर तरह के किरदार किए हैं. इसी बीच हाल ही ने शो लॉक अप में रितेश ने बताया कि लोगो को लगता है कि उन्हें काम इसलिए मिलता है क्योंकि वो एक मुख्यमंत्री के बेटे हैं. एक्टर ने बताया कि ये टैग हटाने के लिए उन्हें काफी वक्त लगा.

रितेश देशमुख का छलका दर्द
रितेश देशमुख इन दिनों रियलिटो शो लॉकअप 2 को होस्ट कर रहे हैं. शो में एक टास्क से पहले कंटेस्टेंट योगेश रावत की बात का जवाब देते हुए रितेश देशमुख ने अपने किरयर के शुरूआती दौर को याद किया और अपने ऊपर लगे टैग के बारे में खुलकर बात की. दरअसल शो में योगेश रावत के ऊपर चीटर का टैग लगा था.

ऐसे में योगेश रावत संग बातचीत में रितेश देशमुख ने कहा, ‘जब मैंने अपनी पहली फिल्म की थी तो मेरे पिता महाराष्ट्र के सीएम थे, तो सबने कहा, ‘उसके पिता सीएम हैं, इसलिए उसे काम मिलता है और इसलिए उसकी फिल्में चलती हैं.’ मैं गुजरा हूं इस फेज से.

रितेश ने आगे कहा, ‘आज 23 सालों में 60 फिल्में करने के बाद वो टैग तो तोड़कर मैं आपके सामने खड़ा हूं. कुछ टैग्स को तोड़ने में समय और मेहनत लगती है, लेकिन जब आप एक बार ठान लेते हैं तो ये टैग कभी न कभी टूट ही जाते हैं.’

ये भी पढ़ेंः OTT Release This Week: सनी देओल की ‘इक्का’ से राम चरण की ‘पेद्दी’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 10 नई फिल्में-सीरीज

रितेश देशमुख का फिल्मी करियर
बता दें, रितेश देशमुख ने बॉलीवुड से लेकर मराठी सिनेमा में अपने काम से पहचान बनाई है. रितेश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से की थी.

हिंदी सिनेमा में रितेश ने ‘हाउसफुल’, ‘धमाल’, ‘हे बेबी’ और ‘मस्ती’ सीरीज़ जैसी फिल्मों से धमाल मचाया. उन्होंने 2013 में अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ शुरू की. उन्होंने ‘बालक पलक’ (निर्माता) और ‘लाई भारी’ (अभिनेता) जैसी फिल्मों से मराठी सिनेमा में सफलता हासिल की.

रितेश देशमुख की आखिरी रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ है, जो 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है.

ये भी पढ़ेंः बोनी कपूर के दामाद और अंशुला कपूर के दूल्हे राजा रोहन ठक्कर कौन हैं? करण जौहर से है ये खास कनेक्शन

रितेश देशमुख विलासराव देशमुख के बेटे हैं. विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के सीएम रह चुके थे. उनकी डेथ साल 2012 में हुई.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *