Headlines

Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम


गुरुग्राम में मानसून की पहली बारिश में ही ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है, जिसने प्रशासन की तैयारियों की पोल-पट्टी खोलकर रख दी है. यहां मंगलवार को दोपहर में शुरू हुई बारिश के कुछ ही घंटों में नरसिंहपुर इलाके में सनबीम कंपनी के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-48) का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.

इस सड़क के धंसने से 2 गाड़ियां भी उसमें फंस गईं, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आये हैं. इस सड़क के मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन इस कारण लोगों को यात्रा के दौरान जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे शामिल

 नेशनल हाईवे का हिस्सा धंसने से लगा जाम

नेशनल हाईवे (NH-48) का हिस्सा धंस जाने से दिल्ली जयपुर हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. इसके बाद गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश की. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए रूट को डायवर्ट किया. इसके अलावा गुरुग्राम के अन्य इलाकों में भी सड़कें धंसने की खबरें सामने आई हैं.  

जगह-जगह जलभराव ने खोली तैयारियों की पोल

दरअसल, मंगलवार को कुछ घंटों की बारिश में जगह-जगह जलभराव की स्थिति ने प्रशासन की मानसून से पहले की तैयारियों का सच उजागर कर दिया है. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास के बाहर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

इसके अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-15 और एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है. हजारों लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा. इस बीच आम जनता के लिए गुरुग्राम पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी भी की जारी की है, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे.

गुरुग्राम में शादी के 3 महीने बाद ही प्रेमिका संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *