Headlines

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उल्टी गिनती शुरू! अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 को किया गिरफ्तार


लॉरेंस बिश्नोई गैंग दुनिया में अब तक कई तरह के अपराधों को अंजाम दे चुका है और अब उसका नाम एक बड़ी साजिश से जोड़ा जा रहा है. ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में जून 2023 में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी. अमेरिकी जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने निज्जर की हत्या का आदेश दिया था.

अमेरिका के न्याय विभाग की तरफ से दायर किए गए आरोप पत्र में लॉरेंस गैंग को लेकर कई खुलासे किए गए हैं. न्याय विभाग ने बताया कि ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस अभियान में 37 कथित सदस्यों पर हत्या, जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी, अपहरण और गोलीबारी सहित कई गंभीर अपराधों के आरोप लगाए गए हैं.

बिल एसायली ने क्या-क्या बताया

जांच के दौरान 24 लोगों को अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कई वर्षों तक चली संयुक्त जांच का परिणाम है. अमेरिकी अभियोजक बिल एसायली ने कहा कि ये गिरोह हत्या, हिंसा, जबरन वसूली और ड्रग्स तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल थे. उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से इन नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी.

अमेरिकी अभियोग के मुताबिक, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य आरोपी पर 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक प्रमुख सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि तीन आरोपियों को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है, जबकि 11 अन्य आरोपी अभी भी अमेरिका, भारत और यूरोप में फरार हैं. कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा कि इस अभियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के मजबूत सहयोग का उदाहरण पेश किया है.

यह भी पढ़ें : होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *