Headlines

‘बैंड बजा दी तूने’, आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच ‘लॉकअप 2’ में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल


शो ‘लॉकअप 2’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बना है. शो में आंकाक्षा चमोला नजर आ रही हैं. उन्होंने शो में गौरव संग अपनी शादी को लेकर खुलासा किया था कि वो जल्द तलाक ले रहे हैं. आकांक्षा ने ये भी कहा कि वो एक साल से गौरव से अलग रह रही हैं. ये सुनकर फैंस शॉक्ड हो गए थे. अब शो में गौरव खन्ना गेस्ट के तौर पर पहुंचे हैं. गौरव को देखकर आंकाक्षा खुश और इमोशनल हो गईं.

‘अलायंस’ में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

‘लॉकअप 2’ में गौरव खन्ना की एंट्री

शो में फराह खान बताती हैं कि विजिटिंग आवर्स शुरू हो गए हैं. आज हम सब से मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर. ये सुनकर सभी घरवाले एक्साइटेड हो जाते हैं. फिर गौरव खन्ना हीरो वाली एंट्री लेते हैं. 

वो कहते हैं, ‘एक समंदर है जो काबू में है. एक कतरा है जो संभाला नहीं जा रहा. एक उम्र बितानी है उसके वगैहर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जा रहा है.’ गौरव को देखकर सभी एक्साइटेड हो जाते हैं. गौरव आकांक्षा को देखकर मुस्कुराते हैं. वो आकांक्षा से कहते हैं- बैंड बजा दी तूने.

14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान

बता दें कि गौरव और आकांक्षा टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल थे. बिग बॉस में जब गौरव नजर आए थे तो आकांक्षा ने गेस्ट के तौर पर एंट्री ली थी. उस वक्त दोनों का रोमांस काफी चर्चा में रहा था. शो से निकलने के बाद भी गौरव और आकांक्षा को साथ देखा गया. गौरव ने आकांक्षा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. दोनों को साथ देखकर फैंस बहुत खुश थे. आकांक्षा और गौरव ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी.

हालांकि, जब ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा ने गौरव से अलग रहने की बात की तो फैंस दंग रह गए थे. इसके अलावा आकांक्षा ने एक और खुलासा किया कि वो शादी से पहले बाइसेक्सुअल थीं. उनके कई लड़कियों संग रिलेशन भी रहे थे. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *