Hindi Panchang, 26 July 2026: आज से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि और रविवार है. आज रवि प्रदोष व्रत है. स्वास्थ्य, तेज, यश और आत्मबल, आरोग्य के लिए रवि प्रदोष व्रत किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन शिव जी प्रदोष काल में प्रसन्नचित्त होकर कैलाश पर नृत्य करते हैं. ॉ
आज का व्रत – शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति प्रदोष काल में भगवान शिव का विधिपूर्वक पूजन कर दीपदान करता है, वह समस्त पापों से मुक्त होकर शिवलोक को प्राप्त होता है.
26 जुलाई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 26 July 2026)
- तिथि – द्वादशी (25 जुलाई 2026, सुबह 11.34 – 26 जुलाई 2026, दोपहर 1.37)
- वार- रविवार
- नक्षत्र- ज्येष्ठ
- योग- इंद्र और सर्वार्थ सिद्धि योग
- सूर्योदय- सुबह 5.54
- सूर्यास्त- रात 07.13
- चंद्रोदय- शाम 5.12
- चंद्रोस्त- सुबह 3.09, 27 जुलाई
- चंद्र राशि- वृश्चिक
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 7.21 – दोपहर 12.28
- शाम का चौघड़िया – शाम 7.16 – रात 11.10
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu kaal)
- राहुकाल – शाम 5.34 – रात 7.16
- यमगण्ड काल- दोपहर 12.28 – दोपहर 2.10
- गुलिक काल – दोपहर 3.52 – शाम 5.34
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 26 July 2026)
- सूर्य- कर्क
- चंद्रमा – वृश्चिक
- मंगल- वृषभ
- बुध- कर्क
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
26 जुलाई 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है
मेष: कल मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन जोखिम भरे कामों और चोट से सावधान रहें.
वृषभ: कारोबार में लाभ, अचानक धन प्राप्ति और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा.
मिथुन: नौकरी में सराहना मिलेगी और पुराने संपर्कों से लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और दिन के अंत में शुभ समाचार मिल सकता है.
कर्क: कार्यक्षेत्र में सम्मान और बॉस की प्रशंसा मिलेगी, बिजनेस विस्तार के लिए समय अनुकूल है. सेहत में सुधार होगा और प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
सिंह: आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और प्रभावशाली लोगों से लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
कन्या: बुद्धि और विवेक से आर्थिक लाभ होगा, छात्रों और तकनीकी क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी. रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने के योग हैं.
तुला: व्यापार में अच्छा मुनाफा और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे.
वृश्चिक: अटके हुए काम पूरे होंगे और यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं. विरोधियों से सतर्क रहें तथा गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें.
धनु: गजकेसरी योग से धन लाभ, प्रॉपर्टी और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा धैर्य से सभी कार्य पूरे होंगे.
मकर: मेहनत और बेहतर प्रबंधन से कारोबार में लाभ मिलेगा, खासकर धातु व इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय में. यात्रा के योग हैं और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
कुंभ: नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ होगा. घर में शुभ कार्य हो सकता है और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.
मीन: सरकारी कार्यों और निवेश में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विद्यार्थियों को शुभ परिणाम मिलेंगे, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।.मीन (Pisces)
धन लाभ के साथ निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. परिवार और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
हरा, नारंगी और लाल
(FAQ)
Q.1 26 जुलाई 2026 को कौन-सा व्रत है?
26 जुलाई 2026, रविवार को रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से आरोग्य, यश, तेज, आत्मबल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने की मान्यता है.
Q2. 26 जुलाई 2026 का शुभ योग कौन-सा है?
इस दिन इंद्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग रहेगा। इन योगों में पूजा-पाठ, दान, जप, अभिषेक और शुभ कार्य करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
Q3. रवि प्रदोष व्रत में कौन-सा मंत्र जपना चाहिए?
रवि प्रदोष व्रत के दिन “ॐ नमः शिवाय” और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
Q4. 26 जुलाई 2026 को राहुकाल कब रहेगा?
26 जुलाई 2026, रविवार को राहुकाल शाम 5:34 बजे से रात 7:16 बजे तक रहेगा. इस दौरान नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
