Headlines

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार शाम से हो रही तेज बारिश की वजह से आज (9 जुलाई) 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है. गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए गुरुवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. 

गाजियाबाद में देर शाम से ही रह-रह कर बारिश हो रही हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज भी जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए. उन्होंने खराब मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं. 

गाजियाबाद में 12वीं तक स्कूल बंद

प्रशासन की ओर से सभी सरकारी और ग़ैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है. इसे लेकर संबंधित विभागों को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं. डीएम ने सलाह दी की छात्र खराब मौसम में घर में सुरक्षित रहे और अपने अधूरे असाइनमेंट को पूरा करके इस छुट्टी का सदुपयोग करें.  

खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?

गाजियाबाद के साथ आज मथुरा और हाथरस में भी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. गाजियाबाद के अलावा मथुरा और हाथरस जनपदों में भी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जिसे देखते हुए डीएम ने इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. दोनों जनपदों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में गुरुवार का अवकाश घोषित किया गया है. 

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने आज नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही इन जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई हैं. ऐसे में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है.  

UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *