दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर छात्रों में बेहद गुस्सा दिखाई दे रहा है. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास का बयान सामने आया है. उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला है.
सौरव दास ने कहा, “सरकार को अब समझना चाहिए. ये लोग चाणक्य नीति करने का दावा करते हैं लेकिन क्या यह चाणक्य नीति है? यहां पर छात्रों को इग्नोर किया जा रहा है क्या वो चाणक्य नीति है. अगर यही चाणक्य नीति है तो वो अपनी कुर्सी से हट जाएं.” उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, उन्हें जाना होगा. उसके बिना ये प्रदर्शन चलता रहेगा, जितना लंबा चलाना हो, चलेगा.”
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, ‘अभी भी जिंदा हूं’, सरकार से क्या कहा?
Delhi: Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, Saurav Das says, “I have spoken to Sonam ji several times today, as well as to his entire team. The focus remains on ensuring that this peaceful protest continues to stay peaceful. He has also publicly appealed to all protesters… pic.twitter.com/4tnTuz5ynO
— IANS (@ians_india) July 22, 2026
सोनम वांगचुक से कई बार बात की- सौरव दास
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “मैंने आज सोनम वांगचुक से कई बार बात की. नतीजा यह निकला कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहना चाहिए. उन्होंने सभी प्रदर्शन करने वालों से अपील भी की है कि वे शांति बनाए रखें और इस प्रदर्शन को सही तरीके से करें. इस देश में पहले हुए प्रदर्शनों में, सत्ताधारी दल द्वारा असामाजिक तत्त्वों की घुसपैठ कराई गई और पूरे प्रदर्शन को पटरी से उतार देते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए.”
जेपी नड्डा को लेकर क्या बोले सौरव दास?
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा, “जेपी नड्डा को शर्म आनी चाहिए. लोग यहां 30 दिनों से ज़्यादा समय से बैठे हुए हैं. इतने छात्र-छात्राओं का सिर फोड़ दिया गया है और वे कह रहे हैं कि राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन राजनीति तो वो कर रहे हैं.”
सौरव ने आगे कहा कि हम कहते हैं राजनीति करिए. राजनीति में आप लोगों के लिए काम करते हो. राजनीति में लोगों की बात सुनते हो. अब लोगों की बात नहीं सुनी जा रही है. यह सबसे बड़ी प्रॉब्लम है. सौरव दास ने आगे कहा, “जेपी नड्डा और यह सरकार पता नहीं क्या सोच रही है. लाखों की संख्या में यहां भीड़ मौजूद है. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार को समझना चाहिए कि कितनी नाखुशी है उनकी सरकार के खिलाफ.”
उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ दिल्ली में ही लोग नहीं हैं बल्कि पूरे देशभर में छोटे-छोटे गांवों से लेकर शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं. जब से पुलिस ने लाठीचार्ज किया और छात्रों के सिर फोड़े गए हैं तबसे पुलिस के खिलाफ बहुत ही विरोधी भावना बन चुकी है.”
