शिवाजी साटम (ACP प्रद्युमन) – इस किरदार ने शिवाजी के करियर को ऊंचाईयों तक पहुंचाया और उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया. हालांकि उन्होंने सिर्फ ये शो नहीं, बल्कि कई फिल्मों और शोज में काम कर चुके हैं. इसके बावजूद लोग उन्हें एसीपी के किरदार में ही देखना पसंद करते हैं. भले ही शो बंद हो गया है, लेकिन वो आज भी इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं.

दयानंद शेट्टी (इंस्पेक्टर दया) – फिल्मों और शोज में दमदार किरदार निभाने वाले दया को इस किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई. उनकी एक्टिंग और फिट बॉडी कई लोगों को इंस्पायर कर चुकी हैं. शो के खत्म होने के बाद भी उन्हें ‘द क्रिएटर: सर्जनहार’ और ‘यान सुपरस्टार’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका हैं.

आदित्य श्रीवास्तव (इंस्पेक्टर अभिजीत) – इंस्पेक्टर अभिजीत बने आदित्य ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज की हैं. हालांकि सीआईडी में उनका किरदार हमेशा से हटकर रहा है, जो उनकी खासियत हैं. सुपर 30, हसीन दिलरुबा, भीड़ और रात अकेली है जैसे प्रोजेक्ट्स में आदित्य नजर आ चुके हैं.

दिनेश फडनीस (फ्रेडरिक) – फ्रेडरिक का किरदार निभाने वाले दिनेश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. साथ ही कई ऐसे केस को सुलझाए, जिसने सभी को स्क्रीन से बांधे रखा. हालांकि 2023 में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

श्रद्धा मुसले (डॉ. तारिका) – सीआईडी के टीम में डॉ. तारिका भी एक मजबूत किरदार बनकर उभरी. उनकी समझ और एक्शन अवतार ने कई महिलाओं को इंस्पायर किया. सीआईडी के अलावा वो खिड़की और ऑल द बेस्ट जैसे प्रोजेक्ट्स में काम चुकी हैं, हालांकि बाद में फ्यूचर तैयारी नाम के एडटेक स्टार्टअप के जुड़कर वो एक बिजनेसवुमन बन गईं.

नरेंद्र गुप्ता (डॉ. सालुंखे) – नरेंद्र गुप्ता का किरदार बहुत अनोखा था, जो शो के सीरियस मोमेंट में दर्शकों को हंसा देता था. साथ ही एसीपी के साथ उनकी बॉन्डिंग और कॉमिक टाइमिंग खूब पसंद की जाती थी. वहीं शो के बाद भी नरेंद्र ने अपने अभिनय को जिंदा रखा और कई शोज में काम किया.

विवेक मशरू (इंस्पेक्टर विवेक) – शो में अपनी पहचान बनाने के बाद भी विवेक ने अभिनय की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. हालांकि उनके जीवन पर नजर डालें, तो लिंक्डइन में बताया जा रहा है कि वो अब सीएमआर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमन कोर करिकुलम में डायरेक्टर बन चुके हैं.
Published at : 09 Jul 2026 11:52 AM (IST)
