Headlines

Thursday Box Office Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 44 करोड़ के पार हुई अल्फा, जानें-वेलकम टू द जगंल का कलेक्शन


बुधवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों के लिए काफी सुस्ती भरा रहा था. अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल सहित सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई थी. चलिए यहां जानते हैं कि ये फिल्में गुरुवार को यानी 9 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर रही हैं. इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

अल्फा की गुरुवार की कमाई (Alpha Thursday BO Day 7 Collection Live)
आलिया भट्ट की अल्फा ने बुधवार को 2.85 करोड़ कमाए थे. वहीं गुरुवार को इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो रहा है और इसके कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क के मुताबिक 10.30 बजे तक अल्फा ने 2.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 10.0% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल अल्फा का 7दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 47.55 करोड़ रुपये हुआ है. 
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 7 2.60 करोड़ ( 10.30 बजे तक का कलेक्शन) 10.0% 
कुल कलेक्शन 47.55 करोड़  

ये भी पढ़ें:-Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर, जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?

वेलकम टू द जंगल की दूसरे बुधवार की कमाई ( Welcome 3 Second Thursday BO Day 14 Live Updates) 
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इसके थर्सडे यानी 14वें दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क के मुताबिक 10.30 बजे तक फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 10.0% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल वेलकम टू द जंगल के 14 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 125.05 करोड़ रुपये हुआ है. 
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 14 2.15 करोड़ ( 10.30 बजे तक का कलेक्शन) 10.0% 
कुल कलेक्शन 125.05 करोड़  

कॉकटेल 2 के तीसरे गुरुवार का कलेक्शन (Cocktail 2 BO Third Thursday Day 21 Live Updates)
कॉकटेल 2  भी सिनेमाघरों में गुरुवार को तीसरा हफ्ता पूरा कर रही है. इस फिल्म ने दो हफ्ते तो अच्छी कमाई की थी. लेकिन तीसरे वीक में ये लाखों में सिमट गई. वहीं फिल्म के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क के मुताबिक 9 बजे तक फिल्म ने 0.39 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 12% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल कॉकटेल 2 का 21 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 94.29 करोड़ रुपये हुआ है. 
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 20 0.39 करोड़ ( 10.30 बजे तक का कलेक्शन) 12% 
कुल कलेक्शन 94.29 करोड़  

भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *