Headlines

लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा


भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है. सपोर्ट स्टाफ के 2 सदस्य अपने पद से हट सकते हैं. भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में हार के बाद एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि गौतम गंभीर के पद को लेकर भी चर्चा होगी, हालांकि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है.

गौतम गंभीर जुलाई, 2024 में हेड कोच नियुक्त हुए थे. उनके रहते भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. हालांकि टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा, अब श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद से टी20 में भी स्थिति चिंताजनक हो गई है. गंभीर के हेड कोच बनने के बाद कोचिंग स्टाफ में भी काफी बदलाव हुए थे, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सपोर्ट स्टाफ ने BCCI के साथ 2+1 कॉन्ट्रैक्ट किया था. बोर्ड और कोच के पास 2 साल के बाद अपना कॉन्ट्रैक्ट 1 साल के लिए और बढ़ाने का विकल्प है. रिपोर्ट के अनुसार एक कोच IPL फ्रेंचाइजी के कांटेक्ट में है और वहां जा सकता है, जिसकी अन्य लीगों में भी टीमें हैं.

यह भी पढ़ें- No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग

इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार है वजह?

नहीं, ये कहा जा रहा है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार इसके पीछे की वजह नहीं है. पिछले कुछ महीनों से ये बदलाव होने की बात चल रही थी. रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारत को भारत में मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में मतभेद शुरू हो गए. चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ के बीच भी मतभेद हुए, जिसने इसे और उलझा दिया.

कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जब टीम जाएगी तो बदले हुए कोचिंग स्टाफ के साथ जाएगी. बोर्ड के एक सदस्य ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि गौतम गंभीर को IPL के दौरान लंबा ब्रेक मिला था. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया कि, ‘जिम्बाब्वे में वीवीएस लक्ष्मण को भेजना समझ से परे है. उन्हें एशियन गेम्स में भेजने का प्लान भी समझ नहीं आ रहा. शायद बोर्ड नए ऑप्शन देख रहा हो.’

यह भी पढ़ें- हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा… वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *