Headlines

TV Serial Spoilers: प्रेम ने धक्के मारकर राही को निकाला घर से बाहर, तुलसी के थप्पड़ से हिलेगा विरानी परिवार


टीवी की दुनिया में इस बार ड्रामा, इमोशन्स और बड़े ट्विस्ट की भरमार देखने को मिलने वाली है. किसी शो में रिश्तों की परीक्षा होगी तो कहीं परिवार में जंग छिड़ेगी. आइए जानते हैं 5 पॉपुलर टीवी शोज़ के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या-क्या धमाकेदार होने वाला है. 

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रेम ने गुस्से में राही को घर से बाहर निकाल देगा, जिसके बाद वो पूरी तरह टूट जाएगी. बेटी की ये हालत देखकर अनुपमा भी इमोशनल हो जाएगी और उसे संभालने की कोशिश करेगी. घर से निकाले जाने के सदमे के बाद राही बिना किसी को बताए अचानक गायब हो जाएगी. उसकी गुमशुदगी से अनुपमा और पूरा परिवार परेशान हो जाएगा और हर कोई उसे ढूंढने में जुट जाएगा. 

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. देव के सामने चंद्रिका देवी की बड़ी सच्चाई आ जाएगी, जिसे जानकर वो हैरान रह जाएगा. वहीं, वसुधा भी इस खुलासे से शॉक्ड हो जाएगी. दूसरी ओर, वसुधा की नई फैक्ट्री पर भी संकट मंडराएगा. देव को सरप्राइज देने पहुंची वसुधा को उस वक्त बड़ा झटका लगेगा, जब फैक्ट्री पर बुलडोज़र चलने की खबर मिलेगी. इसी बीच, वसुधा देवांश सिंह चौहान के नाम पर नया फूड लाइसेंस मिलने से उम्मीद की एक नई किरण भी नजर आएगी.

ये भी पढ़ें: ‘लॉक अप 2’ होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान

‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा खुलासा होने वाला है. अनु के सामने आर्यवर्धन के झूठ की परतें खुलेंगी, जिसके बाद उसका भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा. गणेश नगर पहुंचकर अनु को पता चलेगा कि आर्यवर्धन ने अपने अतीत और परिवार को लेकर उससे कई झूठ बोले थे. सच सामने आने के बाद अनु बड़ा फैसला लेगी. वो आर्यवर्धन को उसके धोखे की सजा देने के लिए एक ऐसा मास्टर प्लान बनाएगी, जिससे वो कानूनी मुश्किलों में फंस सकता है. वहीं, यशवर्धन की एंट्री से आर्या और अनु के रिश्ते में दूरियां भी बढ़ती नजर आएंगी. 

‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिलेगा. स्नेहा का वायरल वीडियो सामने आने के बाद दुर्गावती का चुनावी टिकट छिन जाएगा. इससे गुस्साई दुर्गावती गंगा के ढाबे पर पहुंचकर जमकर हंगामा करेगी और अपनी हार का जिम्मेदार गंगा की बेटियों को ठहराएगी. इसी बीच इंदुवती, दुर्गावती को और भड़काएगी, जिसके बाद वो गंगा का ढाबा बुलडोज़र से गिराने का फैसला लेगी. 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में शांतिनिकेतन की विरासत को लेकर बड़ा पारिवारिक घमासान देखने को मिलेगा. तुलसी विरानी साफ कर देगी कि वो अपने जीते जी घर का बंटवारा या उसे बिकने नहीं देगी. वहीं, जब उसे अंबा निवास को होटल में बदलने की साजिश का पता चलेगा, तो वो गुस्से में गौतम को जोरदार थप्पड़ मार देगी. दूसरी ओर, नंदिनी अपने अतीत के राज को लेकर डर में जी रही है. उसे चिंता है कि अगर करण के सामने सच्चाई आ गई, तो मां-बेटे के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं. वहीं, वैष्णवी भी अपनी जिंदगी में नया कदम बढ़ाने की कोशिश करती नजर आएगी. 

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *