Headlines

‘गौ-मूत्र पिलाया, जादू-टोना…’, पूर्व सासंद विनायक राउत की बहू ने पूरे परिवार पर दर्ज कराई FIR


महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां पर शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके बेटे और पार्षद गीतेश राउत और उनके पूरे परिवार के खिलाफ बहू गिरिजा राउत ने ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने अंधश्रद्धा निर्मूलन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, यह शिकायत पूर्व सांसद विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत की तरफ से ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है. विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत ने शिकायत में घरेलू उत्पीड़न के साथ-साथ ‘जादू-टोना विरोधी अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पूर्व सांसद की बहू ने राउत परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत अपनी शिकायत में राउत परिवार बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के मुताबिक, राउत के परिवार ने बहु गिरिजा राउत को तंत्र मंत्र के नाम पर पर गौ मूत्र पिलाया और उसके बाल नोचकर जादू टोना किया है. शिकायत में राउत परिवार के साथ फिरोज बाबा और काजी बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम

एफआईआर में पूर्व सांसद सहित इन लोगों का नाम शामिल

मामले की गंभीरता को देखते हुए कपूरबावड़ी पुलिस ने पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके बेटे गीतेश राउत, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र काला जादू विरोधी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. खास बात यह है कि एफआईआर में राउत परिवार के साथ-साथ ‘फिरोज बाबा’ और ‘काजी बाबा’ नाम के दो संदिग्धों का भी नाम शामिल किया गया है.

फिलहाल, बहू गिरिजा राउत द्वारा पूर्व सांसद विनायक राउत, पति गीतेश राउत सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर काला जादू के शक का मामला अब पुलिस के संज्ञान में है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं, इस खबर ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है.

Mumbai News: दहिसर की खदान मेंनहाने गए 2 छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, पुलिस को इस बात का शक!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *