Headlines

‘भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित…’, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रविवार (12 जुलाई) सुबह जिला अस्पताल परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कराई जा रही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो-रक्षा जनजागरण यात्रा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवा चोला पहनकर धार्मिक भावनाओं के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है.

‘राम मंदिर का विरोध करने वाले लोग, अब वोट की राजनीति कर रहे’- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग आज सनातन धर्म की चिंता का दावा कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि जब भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब उनका क्या रुख था. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राम मंदिर का विरोध करने वाले लोग अब धार्मिक आस्था की आड़ लेकर वोट की राजनीति कर रहे हैं.

ब्रजेश पाठक ने धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए आवंटित जमीन और उस समय जुटाए गए चंदे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस चंदे का क्या हुआ, इसका जवाब आज तक किसी ने नहीं दिया. साथ ही उन्होंने मदरसों की फंडिंग और समय-समय पर सामने आने वाले मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष इन विषयों पर कभी सवाल नहीं उठाता. उनके मुताबिक यह केवल तुष्टिकरण की राजनीति है.

‘हमें तलाक दे दिया’, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी

‘PM मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास पर काम हो रहा’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है. सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में जुटा है.

गौरतलब है कि ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को अपनी 81 दिवसीय गो-रक्षा जनजागरण यात्रा के तहत बाराबंकी पहुंचे. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी थी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यात्रा का समर्थन किया था. इसी को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी.

श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज का अखिलेश यादव पर तंज, ‘भेड़िये की खाल ओढ़कर सनातन का…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *