Headlines

Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट


सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं. एक प्रेग्नेंट बेटी और उसके माता-पिता के बीच एयरपोर्ट पर हुए इस मिलन के वीडियो को लोग इंटरनेट पर खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में एक बेटी का अपनी मां और पापा को देखकर फूट-फूटकर रोना और उनके गले लग जाना इंटरनेट पर हर किसी को इमोशनल कर रहा है.

मां बनने से पहले फिर से ‘छोटी बच्ची’ बन गई बेटी

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर दिव्या नाम की महिला ने शेयर किया है. दिव्या इस वक्त अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है और अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्रिमेस्टर यानी आखिरी महीनों में हैं. इसी दौरान उनके माता-पिता उन्हें बिना बताए बेंगलुरु से सीधे कनाडा के टोरंटो शहर पहुंच गए. अपनी मां और पापा को अचानक सामने देखकर दिव्या अपने आंसू नहीं रोक पाईं. दिव्या ने बताया कि भले ही वह खुद अब एक मां बनने जा रही हैं, लेकिन अपने मम्मी-पापा को देखते ही वह फिर से उनके लिए एक छोटी बच्ची बन गईं.

मां-पापा के आते ही दूर हो गई सारी टेंशन

दिव्या ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इंसान चाहे कितना भी बड़ा हो जाए या दुनिया के किसी भी कोने में रहने लगे, जो सुकून और आराम सिर्फ अपने अम्मा और अप्पा के पास मिलता है, वह कहीं और नहीं मिल सकता. उन्होंने आगे लिखा कि उनकी जिंदगी का एक हिस्सा पूरा हो गया है. कल तक जो सिर्फ एक बेटी थी, अब वह खुद मां बनने जा रही है और उसके माता-पिता अब नाना-नानी बनने जा रहे हैं. टोरंटो में अपने माता-पिता का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें लग रहा है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और वह अब बिना किसी चिंता के आराम कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

वीडियो देखकर रो पड़े सोशल मीडिया यूजर्स

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर दिया है, खासकर उन लोगों को जो अपने परिवार से दूर दूसरे देशों में रहते हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अपने परिवार के साथ इस खूबसूरत वक्त का पूरा आनंद लीजिए.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो और माता-पिता के चेहरे की प्यारी सी मुस्कान को देखकर मेरा तो दिल ही भर आया.’ बाकी लोग भी कमेंट्स में आने वाले नन्हे मेहमान और पूरे परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *