Headlines

India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब


भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड टॉक को लेकर रॉयटर्स की एक रिपोर्ट पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और लोगों को गुमराह करने वाला बताया है. रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत ने हाल की बातचीत में अमेरिका के साथ जल्दबाजी में व्यापार समझौता करने से इनकार कर दिया है.

रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत बेहतर और अधिक फायदेमंद समझौते की उम्मीद कर रहा है. साथ ही यह भी कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नए व्यापारिक साझेदारों का भरोसा हासिल किया है, आर्थिक जोखिमों को कम किया है और घरेलू स्तर पर राजनीतिक लाभ भी प्राप्त किए हैं. इसी वजह से भारत किसी जल्दबाजी में समझौता करने के पक्ष में नहीं है.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट पर रिएक्शन देते हुए पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह से झूठी, आधारहीन और भ्रामक है. पीयूष गोयल ने बताया कि जून महीने में जब अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीर भारत आए थे, तब उनकी उनसे बहुत अच्छी और सकारात्मक बैठक हुई थी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने एक ऐसे व्यापार समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी जो संतुलित हो, व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण हो और दोनों देशों के कारोबारियों, किसानों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को वास्तविक लाभ पहुंचाए.

ये भी पढ़ें: Exclusive: एथनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई

भारत और अमेरिका के बीच हो रही बात

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका की टीमें इस टारगेट को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और किसी भी तरह की गलत या भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए.

पीयूष गोयल के बयान इस बात की तरफ इशारा करती है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और दोनों पक्ष ऐसे समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं जो दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए. भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों देश व्यापार, निवेश, कृषि, तकनीक और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *