Headlines

सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं


बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इसी बीच अब उनका नया लुक फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है. हाल ही में सलमान को मुंबई के बांद्रा स्थित एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वो काउबॉय-इंस्पायर्ड लुक में नजर आए. उनके इस स्टाइलिश अंदाज के फैंस दीवाने हो गए हैं.

सलमान खान का नया लुक
सलमान खान ने इस दौरान लाइट कलर की शर्ट पहनी थी, जिसके ऊपर के कुछ बटन खुले हुए थे. उन्होंने इसे डिस्ट्रेस्ड लाइट ब्लू डेनिम जींस और ग्रे कलर की टेक्सचर्ड काउबॉय हैट के साथ स्टाइल किया. उनके लुक को ब्लैक लेदर बेल्ट, गोल्ड वॉच और ब्लैक शूज ने और भी खास बना दिया.

सलमान खान ने अपने लुक को और भी खास बनाते हुए सिल्वर चेन के साथ बड़ा सा स्टोन वाला पेंडेंट पहना, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनका ये नया स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘गंदी सोच वाले लोग…’, गौहर खान ने मिनी माथुर के डर्टी गेम पर कही ये बात, पति का सपोर्ट किया

फैंस कर रहे तारीफ
सलमान खान के इस नए काउबॉय लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस उनके स्टाइल और फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, सर इतनी ऐज में होने के बाद भी हटशन में रहते हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या बात है सर.’ इसके अवाला कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए. 

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. ये एक वॉर-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ इस साल नहीं होगी रिलीज? जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

इसके अलावा, सलमान खान के पास वंशी पैडीपल्ली की अगली फिल्म ‘SVC 63’ भी है. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *