गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे के बाद अब टीवी इंडस्ट्री में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. एक शो के दौरान हिना खान और रुबीना दिलैक ने गौरव की पर्सनल लाइफ पर कमेंट्स किए. अब इस पर गौरव खन्ना के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा मैदान में उतर आए हैं. अनुज ने हिना-रुबीना को सोशल मीडिया पर जमकर आड़े हाथों लिया है.
हिना खान और रुबीना दिलैक ने गौरव की शादी को बताया ‘दिखावा’
दरअसल, आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में ये खुलासा किया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. इसी मुद्दे पर बात करते हुए रुबीना दिलैक और हिना खान ने उनकी शादी को एक ‘दिखावा’ करार दिया.
अनुज सचदेवा का करारा जवाब
अब गौरव खन्ना के दोस्त अनुज सचदेवा ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर हिना और रुबीना पर निशाना साधा. अनुज ने लिखा, ‘अपने दिल में इतनी नफरत लेकर घूमना उनके लिए सचमुच बहुत थका देने वाला होता होगा, जहां उनसे सहानुभूति की उम्मीद थी, वहां उन्होंने घर के किसी पालतू जानवर (पेट) की तुलना एक ‘फर्नीचर’ से कर दी. मुझे आप सभी के लिए सच में बहुत बुरा लग रहा है कि आपको अपने माता-पिता से इतना प्यार भी नहीं मिल पाया कि आप ये समझ सकें कि लोग जिससे प्यार करते हैं, उससे कितना अटैचमेंट महसूस करते हैं.’
5 मिनट तक ट्रेंड में रहने के लिए…
उन्होंने आगे लिखा, ‘ऐसे घरों में बड़े हो रहे बच्चों पर सचमुच तरस आता है जहां इंसानियत और दया बिल्कुल मर चुकी है. गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करना ही कुछ लोगों के लिए महज 5 मिनट तक ट्रेंड में रहने और फिर से गुमनामी में खो जाने का इकलौता जरिया बचा है. बेहद दुखद.’
रुबीना-अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां थोड़ी ना उड़ानी है…
बता दें कि रुबीना ने शो ‘POV’ में पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘जब गौरव से पूछा गया था कि वो ‘बिग बॉस’ में अपनी पत्नी के साथ क्यों नहीं आए, तो उन्होंने कहा था, ‘रुबीना-अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां थोड़ी ना उड़ानी है.’ उन्होंने हमारी शादी का मजाक उड़ाया था और आज उनकी पत्नी खुद शो पर आकर कह रही हैं कि वो एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक ले रहे हैं.’
हिना खान ने कही ये बात
हिना ने भी गौरव और आकांक्षा के यूट्यूब व्लॉग्स पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘अगर वो एक साल से अलग रह रहे थे, तो सिर्फ 4-5 महीने पहले तक वो यूट्यूब पर एक-दूसरे को सरप्राइज देने वाले वीडियो क्यों बना रहे थे?’ इस पर अभिनव शुक्ला ने इसे ‘पैराडॉक्स’ कहा.
क्या है पूरा मामला?
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर में खुलासा किया था कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में लंबे समय से सब ठीक नहीं है और वो एक साल से अलग रह रहे हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं गर्म हैं, क्योंकि कुछ समय पहले तक दोनों सोशल मीडिया पर एक परफेक्ट कपल की तरह वीडियो शेयर कर रहे थे. फिलहाल जहां आकांक्षा ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रही हैं तो वहीं गौरव ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-‘तारक मेहता’ में नहीं कटेगा ‘जेठालाल’ का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
